
करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों बेटे तैमूर के संग स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर करीना कपूर की दोस्त नताशा पूनावाला के बेटे और तैमूर अली खान की एक तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है। नताशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से भी करीना, सैफ और तैमूर के संग मस्ती करते हुए तस्वीरों को शेयर किया है। स्विट्जरलैंड में कड़ाके की ठंड की वजह से तैमूर की नाक भी लाल हो गई है, जो तैमूर की क्यूटनेस को दुगुना कर रही है। फैन्स छोटे नवाब की मस्ती की खूबसूरत तस्वीरों को देखकर खुश हैं, यही कारण है तस्वीरों को हजारों की संख्या में लाइक्स भी मिले हैं। करियर की बात करें तो सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'बाजार' में देखा गया था। जबकि करीना कपूर खान राज मेहता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर लीड भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें एक कपल खुद के बच्चे के जन्म के लिए कई मुश्किलों का सामना करते हुए नजर आएंगे। फिल्म 19 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (फोटो सोर्स- #kareena kapoor khan instagram) -
करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दोस्तों के संग पोज दे रहे हैं तो वहीं तैमूर अली खान भी अपने फ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- #kareena kapoor khan instagram)
-
करीना कपूर खान की गोद में तैमूर अली खान की क्यूटनेस देखने लायक है। (फोटो सोर्स- #kareena kapoor khan instagram)
-
तैमूर अली खान की ठंड के कारण नाक लाल हो गई है। (फोटो सोर्स- #kareena kapoor khan instagram)
-
मां करीना और मौसी नताशा के संग पोज देते हुए तैमूर अली खान। (फोटो सोर्स- #kareena kapoor khan instagram)
-
सैफ अली खान और करीना कपूर स्विट्जरलैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। (फोटो सोर्स- #kareena kapoor khan instagram)
-
नताशा पूनावाला के बेटे के संग पोज देते हुए तैमूर अली खान। (फोटो सोर्स- #kareena kapoor khan instagram)