-

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने कई एक्टर्स को बुलंदियों पर पहुंचाया। ये एक्टर्स इतने पॉपुलर हुए कि लोग इन्हें शो में निभाए गए किरदारों के नाम से ही जानने लगे। शो के कुछ एक्टर्स ने अचानक से खुद को तारक मेहता से अलग कर लिया। आइए जानते हैं इस सुपरहिट शो से अलग होने के बाद ये एक्टर्स क्या कर रहे हैं:
-
एक्ट्रेस नेहा मेहता 12 सालों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ जुड़ी रहीं। अचानक शो से बाहर होने के बाद वह गुजराती फिल्मों में सक्रिय हो गई हैं।
-
गुरचरण सिंह जो शो में सोढ़ी का रोल प्ले करते थे इन दिनों पंजाब में अपने बीमार पिता की देखभाल में लगे हैं।
-
शो में बावरी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया इन दिनों ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस ले रही हैं।
-
सोनू भिड़े के किरदार से पॉपुलर होने वालीं निधि भानुशाली शो से अलग होने के बाद अपनी बीए की पढ़ाई कर रही हैं।
-
एक्ट्रेस झील मेहता शो से अलग होने के बाद ऐड की दुनिया में सक्रिय हैं।
-
दिलकुश रिपोर्टर ने 2016 में शो को अलविदा कहा था और उसके बाद से ही वह अपने परिवार पर फोकस कर रही हैं। -
शो के टप्पू रहे भव्या गांधी इन दिनों गुजराती फिल्मों में बिजी हैं।
-
शैलेश लोढ़ा शो से अलग होने के बाद मुशायरे की दुनिया में लौट चुके हैं।