-
अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लोगों की नजरों में भले ही यह जोड़ी तलाकशुदा हो लेकिन दिल से ऋतिक और सुजैन अब तक अलग नहीं हुए। दोनों कभी अपने बच्चों को लेकर साथ छुट्टियां मनाते दिखते हैं और कई बार पार्टी में भी इन्हें हैंगआउट करते भी साथ देखा जाता है। ताजा घटनाक्रम में दोनों साथ महाशिवरात्रि सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और सुजैन खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में सुजैन खान अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन के परिवार संग शिव मंदिर में पूजा करती अजर आ रहीं हैं। रोशन परिवार का हिस्सा बनते देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि अब दोनों जल्द एक हो जाएंगे। बहरहाल, यह तो वक्त ही बताएगा फिलहाल हम यहां आपको दोनों की महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन तस्वीरें दिखा रहे हैं। (All Photos- Instagram)
-
इस पावन पर्व के अवसर पर ग्लैमरस सुजैन सादगी भरे अंदाज में दिखीं। ऑफ व्हाइट कलर के सलवार-सूट में सुजैन ने ऋतिक के परिवार संग मिलकर शिव की आराधना की।
-
सुजैन ने इस दौरान शिव का जलाभिषेक भी किया।
-
फोटो में सुजैन अपने दोनों बच्चों संग आरती में खड़ी हैं और ऋतिक अपनी दादी को शिव का जलाभिषेक करा रहे हैं।
-
दोनों को साथ देख फैंस शौक हो रहे हैं। क्योंकि अब तक सुजैन ऋतिक के साथ तो दिखती थीं लेकिन परिवार संग शायद नहीं दिखी।
-
शिव की आरती उतारते ऋतिक रोशन और साथ देतीं उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान।
