-

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने अपनी फिल्म के डायरेक्टर से दिल लगा लिया। साथ काम करते हुए प्यार हुआ तो किसी ने शादी कर अपने रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाया तो कुछ का शादी से पहले ही ब्रेकअप हो गया। अपने डायरेक्टर्स से शादी करने वालीं एक्ट्रेसेस में कुछ ऐसी भी हैं जिनका तलाक भी हो गया। डालते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर एक नजर:
-
नरगिस ने राज कपूर के साथ काफी काम किया था। राज कपूर नरगिस से प्यार भी करते थे। लेकिन दोनों का प्यार किसी मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। नरगिस ने सुनील दत्त से शादी रचा ली थी।
-
एक्ट्रेस गीता बाली को अपने डायरेक्टर गुरुदत्त से प्यार हुआ तो दोनों ने शादी भी की। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया था।
-
सोनी राजदान ने महेश भट्ट से शादी रचाई है। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम शाहीन तो छोटी का नाम आलिया भट्ट है।
-
जैकलीन ने साजिद खान की तमाम फिल्मों में काम किया। काम के साथ वह साजिद संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कई बार चर्चा में रही हैं।
-
सोनाली बेंद्रे ने डायरेक्टर प्रोड्यूसर गोल्डी बहल से शादी की और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
-
एक्ट्रेस माही गिल ने तिग्मांशु धुलिया संग कई फिल्में की हैं। तिग्मांशु संग उनके अफेयर की भी बातें हुईं। हालांकि दोनों ने खुद कभी अपने रिलेशनशिप की बात नहीं कबूली है।
-
सुष्मिता सेन फिल्ममेकर विक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों कुछ साल साथ रहकर फिर अलग हो गए थे।
-
नुसरत भरूचा का नाम उनकी कई फिल्मों के डायरेक्टर लव रंजन संग जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों रिलेशनशिप मे हैं। फिलहाल लव रंजन अपनी दोस्त अलीशा वैद्य संग शादी कर चुके हैं।