-
Lalit Modi Sushmita Sen Relationship” पिछले कुछ दिनों से सुष्मिता सेन और ललित मोदी चर्चा में हैं। दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का ऐलान किया था। सोशल मीडिया में साथ में रोमांटिक फोटोज भी पोस्ट की। तस्वीरें सोशल मीडिया में आने के बाद से ही इस कपल को ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल करने वाले इस जोड़ी को बेमेल बता रहे हैं।
-
सुष्मिता सेन औऱ ललित मोदी से पहले भी कई बॉलीवुड कपल्स को बेमेल बता ट्रोल किया जा चुका है। लोगों को जब इन सेलेब्स के रिलेशनशिप का पता लगा तो वो काफी सरप्राइज्ड हुए थे। आइए डालते हैं एक नजर:
-
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से भी फैंस सरप्राइज थे। सोशल मीडिया में इस जोड़ी को लोगों ने बेमेल बताया था। वो इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि आखिर कैटरीना जो कि विकी से काफी सीनियर, सफल और उम्र में भी बड़ी हैं वह इस शादी के लिए कैसे तैयार हो गईं।
-
रानी मुखर्जी की आदित्य चोपड़ा संग शादी ने भी फैंस को सरप्राइज किया था। आदित्य रानी से उम्र में भी काफी बड़े थे और तलाकशुदा भी थे। इसे लेकर इस जोड़ी को खूब ट्रोल किया गया था।
-
जूही चावला ने जय मेहता से शादी रचाई थी। जूही और जय की जोड़ी को भी बेमेल बता रहे थे लोग। जूही चावला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोग तो इस तरह की बातें भी करते थे कि उन्होंने जय मेहता से सिर्फ पैसों के लिए शादी की है।
-
बोनी कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी भी फैंस को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आती थी।
-
संजय दत्त ने मान्यता से शादी की है। मान्यता संजय की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता संग संजय की शादी ने हर किसी को चौंका दिया था। बता दें कि मान्यता दत्त पहले से तलाकशुदा थीं। उन्होंने कुछ बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है।