-
सुष्मिता सेन के बाई राजीव सेन ने पिछले महीने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद दोनों थाइलैंड में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। ये कपल अपने फैंस के लिए थाइलैंड से ही तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। सोमवार को चारू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति राजीव के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों पर उन्हें लोगों का खूब प्यार और वेल विशेज मिल रही हैं। लोग तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि आप औप नेचर दोनों ही आग लगा रहे हैं। दरअसल चारू ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो बीच व्यू स्वीमिंग पूल की हैं। पूल में वह पति राजीव के साथ बेहद रोमांटिक पोज दे रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन 16 जून को गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे। -
ये न्यूली वेड कपल हनीमून मनाने यूरोप जाने वाला है। लेकिन वहां जाने से पहले वो थाइलैंड में समय बिता रहे हैं।
-
16 जून को गोवा में शादी से पहले उनकी हल्दी, संगीत, एंगेजमेंट सेरेमनी भी बड़े धूमधाम से हुई थी।
-
चारू और राजीव ने इस साल जनवरी में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था।