-
पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी की शादी को बेशक 7 साल बीत चुके हैं, लेकिन डेनियल की दुल्हन के रूप में उनकी तस्वीर अब सामने आई है। हाल ही में सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पंजाबी दुल्हन और डेनियल दूल्हे के रूप में दिख रहे हैं। दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। तीन घंटे पहले शेयर की गई इस तस्वीर पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। सनी लियोनी ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''7 साल पहले हमने भगवान के सामने एक वादा किया था कि सिचुएशन चाहे जैसो हो, लेकिन हम एक-दूसरे को हमेशा प्यार करते रहेंगे।'' आगे उन्होंने लिखा, "मैं कह सकती हूं कि उस दिन से कहीं ज्यादा मैं आज तुमसे प्यार करती हूं, सालगिरह मुबारक।" (All Photos: Instagram)
-
सनी लियोनी और डेनियल तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं। इस कपल ने साल 2017 में एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम निशा है। वहीं, इस साल मार्च माह ही दोनों सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने। इस तस्वीर में सनी लियोनी अपनी बड़ी बेटी निशा और दो जुड़वां बच्चे अशर सिंह और नोआ सिंह के साथ दिख रही हैं।
क्या आप जानते हैं कि डेनियल से पहले सनी लियोनी एक और शख्स को डेट कर चुकी हैं। उस शख्स के साथ सनी लियोनी की सगाई भी हुई थी। वह पहला शख्स था, जिसके साथ सनी लियोनी ने पोर्न फिल्म में काम किया। पहले सनी लियोनी सिर्फ लेस्बियन पोर्न फिल्मों में काम करती थीं। पहली बार पुरुष के साथ जिस पोर्न फिल्म में काम किया, वह उनके पार्टनर मैट एरिक्सन थे। मैट उनके मंगेतर थे, इसलिए सनी को उनके साथ पोर्न करने में ज्यादा असहजता महसूस नहीं हुई थी। दोनों ने कई फिल्में साथ की। किसी पुरुष के साथ उनकी पहली पोर्न फिल्म आई Sunny Loves Mat। इस फिल्म में उनके पार्टनर मैट एरिक्सन थे। समलैंगिक फिल्मों में उन्हें जब ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला तो 2007 में उन्होंने केवल लड़कियों के साथ ही काम करना बंद कर दिया और पुरुषों के साथ फिल्में करना शुरू कर दिया था। हालांकि, बाद में उनके और मैट के बीच दूरियां आ गईं और दोनों का रिश्ता टूट गया। मैट के लाइफ से जाने के बाद सनी लियोनी 2009 में डेनियल वीबर के साथ पोर्न फिल्म में नजर आईं। वही डैनियल वीबर जो आज उनके पति हैं। सनी ने 2011 में डेनियल से शादी का एलान किया था। डेनियल अमेरिका में फिल्म प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वह सनी के मैनेजर के रूप में भी काम करते हैं। सनी का फिल्मों से जुड़ा सारा कामकाज वही संभालते हैं। दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। -
दिलचस्प ये भी है कि सनी लियोनी ने डेनियल के साथ ही पोर्न फिल्में की हैं, जो आज उनके रियल लाइफ पार्टनर हैं।
-
दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी काफी मिलती-जुलती है।
-
आपको बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर है, इसलिए बायोपिक ‘करणजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ रखा गया है। इसे वेब प्लेटफॉर्म जी-5 पर दिखाया जाएगा।
सनी लियोनी भले ही एक एक्ट्रेस बन गई हैं, लेकिन उनकी पोर्न स्टार वाली छवि को लेकर आज भी कई बड़े स्टार उनके साथ काम करने से कतराते हैं। यह बात सनी लियोनी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। -
सनी लियोनी ने पोर्न स्टार से बॉलीवुड कलाकार बनने का सफर तय करने के दौरान लंबा संघर्ष किया है। कनाडा के ओंटारिया में 13 मई 1981 को जन्मीं सनी के पिता पंजाबी सिख हैं। उनका जन्म तिब्बत में हुआ था। वह काफी वक्त दिल्ली में भी रहे। सनी की मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की रहने वाली हैं। माता-पिता ने सनी का नाम करनजीत कौर वोहरा रखा था।
