-
कलर्स टीवी के रियालिटी शो बिग बॉस ने कई लोगों की किस्मत बदली है। बहुत से सेलेब्स के गिरते करियर टेलीविजन के इस मशहूर शो की बदौलत संभल गए। बहुत से ऐसे सेलेब्स भी रहे हैं जिन्होंने ये शो तो नहीं जीता लेकिन इस शो की वजह से अपने करियर को खूब अच्छी तरह से संवार लिया। बिग बॉस के ऐसे एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ एक खास बात ये भी रही है कि ये लोग शो के विनर नहीं बन पाए लेकिन आज विनर्स से ज्यादा नाम कमा रहे हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स पर एक नजर:
-
सनी लियोनी: कभी पोर्न फिल्मों मे काम करने वालीं सनी लियोनी को इस शो से सबसे ज्यादा फायदा मिला। इस शो की बदौलत आज वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। सनी लियोनी को इस शो में आकर डायरेक्टर महेश भट्ट ने जिस्म 2 नाम की फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म के बाद सनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि बिग बॉस 5 की विनर जूही परमार बनी थीं। (Photo: Colors)
-
हिना खान: बिग बॉस सीजन 11 में शिरकत करने के वक्त ही हिना खान टीवी की दुनिया का बड़ा नाम थीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के किरदार से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। इसके बाद भी उन्होंने बिग बॉस में जाने का रिस्क लिया और आज उन्हें इसका फायदा भी मिला। उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर शिरकत करने का मौका मिला। इसके साथ ही वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। इस सीजन में शिल्पा शिंदे विनर बनी थीं लेकिन उनसे ज्यादा काम और नाम हिना खान को मिल रहा है। (Photo: Colors)
-
करिश्मा तन्ना: करिश्मा बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। इस सीजन में गौतम गुलाटी विनर बने थे। हालांकि करिश्मा को इस शो से इतना फायदा मिला कि वह टीवी की दुनिया से निकल फिल्मों में आ गईं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू में रंणवीर सिंह के साथ भी काम किया । (Photo: Colors)
-
मोनालिसा: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस 10 में दिखी थीं। इस शो में उन्होंने अपने प्रेमी विक्रांत संग शादी भी रचाई थी। शो से निकलने के बाद उन्हें एकता कपूर के शो में काम भी मिल गया। इस शो ने मोनालिसा को भोजपुरी इंडस्ट्री से निकाल हिंदी मनोरंजन जगत में एक जाना-माना नाम बना दिया। इस सीजन में मनवीर गुर्जर विनर रहे थे। (Photo: Monalisa Instagram)
-
सपना चौधरी: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बिग बॉस 11 के सबसे चर्चित चेहरों में एक थीं। इस शो के बाद तो सपना चौधरी की किस्मत ही बदल गई। उन्हें पूरा देश जानने लगा। उनके पास तमाम फिल्मों के ऑफर भी आने लगे। शो के बाद सपना चौधरी के स्टेज शो भी काफी महंगे हो गए। (Photo: Sapna Choudhary Instagram)
-
सना खान: सना बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट थीं। इस शो से निकलने के बाद सना को सलमान खान के साथ जय हो में काम करने का मौका मिला। इसके साथ ही वजह तुम हो नाम की फिल्म में उन्हें लीड रोल भी मिला। सना अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी दिख चुकी हैं। इस शो की विनर थीं उर्वशी ढोलकिया। (Photo: Sana Khan Instagram)