-
बॉलीवुड में बहुत से ऐसे स्टार हैं जो अपने स्टारडम के लिए जाने जाते हैं। इन स्टार्स की पत्नियां भी लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं, लेकिन यहां आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बीवियों को लाइमलाइट में रहना बिलकुल पसंद नहीं हैं। खास बात ये है कि कई फेमस स्टार की पत्नियों की तस्वीरें भी मुश्किल से नजर आती हैं। इसमें सनी देओल (Sunny Deol) की पत्नी का नाम सबसे ऊपर है। तो चलिए जानें, किन एक्टर्स की पत्नियां लाइमलाइट से रहती हैं दूर।
-
पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी स्कूल टीचर हैं और वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
-
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। सनी की शादी के कई साल बाद दोनों की शादी का खुलासा हुआ था। पूजा कैमरे के पीछे रहना हमेश से पसंद करती हैं।
-
सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद बहुत काम कैमरे के सामने नजर आती हैं। कपल के दो बेटे हैं, लेकिन सोनाली हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। इसे भी पढ़ें- लंबा वक्त इन स्टार की पत्नियों ने साथ गुजारा, लेकिन अब हो गईं अलग
-
जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचाल पेशे से इनवेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंशियल एनलिस्ट हैं। प्रिया बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। वो सोशल इवेंट्स में भी कम नजर आती हैं
-
विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं। प्रियंका को लो-प्रोइफल रहना पसंद है। विवेक की पत्नी और दोनों बच्चे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। इसे भी पढ़ें- विवाद और तलाक के बाद खत्म हुई इन स्टार्स की शादी
-
आर माधवन की पत्नी सरिता बिर्जे भी ग्लैमर वर्ल्ड से दूर ही रहती हैं।
-
एक्टर शरमन जोशी ने बॉलीवुड विलेन रहे प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। प्रेरणा पेशे से डॉक्टर और वह लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। इसे भी पढ़ें-पैरेंट्स के तलाक से दुखी अर्जुन कपूर को लग गई थी इस चीज की लत
-
(All Photos: Social Media)