-

Akshay Kumar Mother In Law Dimple Kapadia: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की शादी को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। जनवरी 2001 में दोनों ने शादी रचाई थी। हालांकि ट्विंकल खन्ना से शादी कर पाना अक्षय के लिए इतना आसान नहीं था। उन्हें शादी से पहले कई तरह की कसौटियों पर खरा उतरना पड़ा था। अक्षय कुमार की होने वाली सास तो उन्हें समलैंगिक समझा करती थींं। इस बारे में ट्विंकल ने खुद खुलासा किया था।
-
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के साथ अपने रिश्तों पर कई खुलासे किये थे।
-
डिंपल कपाड़िया ने ट्विंकल को सलाह दी थी कि शादी से पहले अक्षय के साथ एक साल लिव इन में रहो उसके बाद ही आगे की सोचना।
-
अक्षय कुमार को जब ये पता चला था कि डंपल उन्हें गे समझती हैं तो उन्हें शुरू में गुस्सा तो बहुत आया था लेकिन फिर धीरे-धीरे चीजें सामान्य हो गई थीं।
-
आज अक्षय और डिंपल कपाड़िया के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों के बीच उम्र में महज 10 साल का ही अंतर है। इसीलिए शायद दोनों अच्छे दोस्त भी हैं।
-
All Photos: Scoial Media