-
कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने उम्र में 50 साल के करीब पहुंचकर शादी रचाई। वहीं कुछ चर्चित एक्टर-एक्ट्रेसेस ऐसे भी हैं जो काफी कम उम्र में दूल्हा-दुल्हन बन गए। आइए डालते हैं नजर उन फिल्मी सितारों पर जिन्होंने 20 साल के करीब की उम्र में ही शादी रचा ली थी।
-
मौसमी चटर्जी ने 15 साल की उम्र में सिंगर जयंत मुखर्जी से शादी रचा ली थी। इस कपल के दो बच्चे हैं।
-
डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना संग शादी की थी। राजेश खन्ना तब 33 साल के थे।
-
मैंने प्यार किया में अपनी अदाकारी से रातों रात पॉपुलर होने वाली भाग्यश्री ने 17 साल की उम्र में हिमालय दासानी से शादी रचा ली थी।
-
धर्मेंद्र ने दो शादी की है। पहली शादी प्रकाश कौर से हुई है। तब धर्मेंद्र की उम्र 19 साल थी। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं।
-
सैफ अली खान की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। तब सैफ 21 साल के थे।
-
रणबीर कपूर की मां और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नीतू सिंह ने 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर संग सात फेरे लिये थे।
-
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी। शादी के सालभर बाद ही उनका तलाक हो गया। उर्वशी जुड़वा बच्चों की मां हैं।