-

कई बॉलीवुड प्रेम कहानियां काफी मशहूर हैं। इनमें से कुछ शादी में तब्दील हुईं तो कुछ ब्याह तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गईं। इनमें से कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने प्यार के लिए कुछ ऐसा किया जिसे हमेशा याद किया जाता है। ऐसा करने वालों में धर्मेंद्र से आमिर खान तक का नाम शामिल है।
-
Amir Khan: आमिर खान का पहला प्यार रीना दत्त थीं। रीना से उन्होंने शादी भी की थी। बाद में रीना से तलाक लेकर आमिर खान ने किरण राव से ब्याह रचा लिया था। जब वह रीना दत्त के साथ रिलेशनशिप में थे तब उन्होंने एक बार अपने खून से रीना को लव लेटर लिखा था।
-
Ranbir Kapoor: दीपिका किसी समय रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों के प्यार के चर्चे चारों तरफ थे। दीपिका ने तो रणबीर के प्यार में अपने शरीर पर उनके नाम का टैटू भी बना डाला था।
-
Dharnendra: हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को तलाक दिये बिना हेमा मालिनी से ब्याह रचाया था। एक दूसरे से शादी के लिए हेमा औऱ धर्मेंद्र को इस्लाम कबूलना पड़ा था।
-
Kareena Kapoor: करीना कपूर सैफ अली खान से शादी से पहले शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। करीना ने शाहिद के लिए नॉन वेज को त्याग दिया था।
-
Yaana Gupta: एक्ट्रेस और मॉडल याना गुप्ता ने अपने पूरे शरीर पर अपने बॉयफ्रेंड का नाम गुदवा लिया था।
-
Virat Kohli: विराट कोहली को बटर चिकन हद से ज्यादा पसंद था। लेकिन जब वह अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में आए तो उन्होंने मांसाहार ही छोड़ दिया। दरअसल अनुष्का शाकाहारी हैं और जानवरो के प्रति भी बहुत लगाव रखती हैं। अपने प्यार के लिए विराट कोहली वीगन बन चुके हैं।