-
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। अहान अपने डेब्यू के अलावा एक और वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरते नजर आते है, वो है उनकी गर्लफ्रेंड। अहान ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अहान ने लिखा, एक प्यार पाया है, लंबी बातचीत के बीच, छोटी लड़ाई और अद्भुत यादें। शायद आप भी इस कैप्शन को समझ नहीं पाए होंगे। चलिए बताते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा। दरअसल, इस फोटो में अहान शेट्टी के साथ जो लड़की नजर आ रही हैं उनका नाम तानिया श्रॉफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान और तानिया श्रॉफ कई साल से रिलेशनशिप में हैं लेकिन बीते दिनों इन दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई थी, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के साथ कम ही नजर आते थे। अब अहान की इस पोस्ट से लगता है कि दोनों के बीच छोटी-सी लड़ाई के बाद सब कुछ सही हो गया है। वहीं तानिया श्रॉफ की अगर बात करें तो तानिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और इन दिनों वह अपनी बोल्ड फोटोज की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तानिया श्रॉफ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। तानिया को कई बार अहान के घर की पार्टी में भी देखा गया है। वह अगस्त में अहान की मॉम की बर्थडे पार्टी में भी तानिया शामिल हुई थीं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगस्त साल 2015 में तानिया और अहान का ब्रेकअप हो गया था, जिसकी जानकारी खुद अहान ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
ब्रेकअप के बाद तानिया ने भी इंटरव्यू में बताया कि वो अहान के बाद कोरो सेस्टिनी ब्रांकाको डेट कर रही थीं। लंबे टाइम बाद अहान-तानिया फिर साथ आ गए हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) तानिया बिजनेसमैन जय श्रॉफ और रोमिला श्रॉफ (एक्स वाइफ) की बेटी हैं। जो कि अपने पेरेंट्स के साथ लंदन में रहती हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) -
तानिया सोशल मीडिया पर्सनैलिटी होने के साथ ही उभरती हुई फैशन डिजाइनर भी हैं। तानिया भले की किसी बॉलीवुड स्टार की बेटी नहीं हैं लेकिन वो स्टारकिड्स के काफी करीब हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तानिया, शेट्टी फैमिली के काफी क्लोज रही हैं। खासतौर पर वो अहान की बहन अथिया की भी दोस्त हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तानिया अक्सर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, जावेद जाफरी ही बेटी अलाविया और कई स्टारकिड्स के साथ पार्टी करती नजर आती रहती हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
