
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों एनटीवी पर इंडियाज असली चैपियन… है दम रियलटी शो को होस्ट कर रहे हैं। इस रियलटी शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों से वह खतरनाक टास्क करवाते हैं। इस शो में कंटेस्टेंट की इच्छाशक्ति और उनकी शाररिक ताकत का परीक्षण किया जाता है। 
इस शो का प्रीमियर 6 मई से हुआ था जिसमें 6 लड़के और 6 लड़कियों ने हिस्सा लिया। जो इस टाइटल के लिए एक दूसरे ये लड़े रहे हैं। 
इंडियाज असली चैपियन शो का प्रसारण एनटीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे होता है। 
सुनील शेट्टी बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्शन हीरों में से एक हैं। सुनील शेट्टी को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। फिजिक के मामले में सुनील पहले से ज्यादा सक्षम लग रहे हैं जो किसी भी नए एक्टर को टफ कॉम्पिटिशन दे सकते हैं। 
इस शो के जरिए ने सुनील शेट्टी ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर कमबैक किया है। इस शो को होस्ट करके वह काफी खुश हैं। इससे पहले वह साल 2007 में बिगेस्ट लूजर जीतेगा शो होस्ट कर चुके हैं। -
अब तक इंडियाज असली चैपियन 6 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं जिसमें कंटेस्टेंट कई जबरदस्त टास्क करते नजर आए।