-
दुनिया में ऐसे कई स्थान मौजूद हैं जो रोचक तथ्यों से भरे हुए हैं। आप लोग यह बात तो जानते होंगे कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में कई जगह दिन और रात अलग-अलग समय पर होते हैं। लेकिन आपको बता दें, दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता। (Source: @norway/instagram)
-
दरअसल, हम बात कर रहे हैं नार्वे की। नॉर्वे दुनिया के नक्शे पर यूरोपीय महाद्वीप के उत्तर में बसा है। नॉर्वे आर्कटिक सर्कल के अंदर आता है, जिसकी वजह से इस देश में मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता। इस वजह से इस देश को ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ के नाम से भी जाना जाता है। (Source: @norway/instagram)
-
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह एक एस्ट्रोनोमिकल फिनामिनन यानी खगोलीय घटना है। दरअसल, पृथ्वी 66 डिग्री का कोण बनाते हुए घूमती है। इस वजह से पृथ्वी का एक्सिस सीधा न होकर 23 डिग्री तक झुका हुआ होता है। (Source: @norway/instagram)
-
पृथ्वी के झुकाव के कारण दुनिया के अलग-अलग देशों में दिन और रात के समय में अंतर होता है। नॉर्वे में ‘मिडनाइड सन’ वाली घटना भी इसी स्थिति की वजह से होती है। (Source: @norway/instagram)
-
हालांकि, इतने दिनों तक सूरज के उगे रहने के बावजूद भी यहां उतनी ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती। उत्तरी ध्रुव में होने के कारण नॉर्वे में दूसरे देशों के मुकाबले ठंड भी बहुत ज्यादा पड़ती है। (Source: @norway/instagram)
-
इस देश में बर्फ से भरी हुई पहाड़ियां और ग्लेशियर भी हैं। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां और ग्लेशियर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। (Source: @norway/instagram)
-
वहीं, नॉर्वे में आधी रात को भी न डूबने वाले सूरज को देखने के लिए भी दुनियाभर से पर्यटक खिंचे चले आते हैं। (Source: @norway/instagram)
-
नॉर्वे की ज्यादातर कमाई उसके टूरिज्म से होती है, यही वजह है कि नॉर्वे दुनिया के कुछ सबसे अमीर देशों में गिना जाता है। (Source: @norway/instagram)
-
लेकिन आपको बता दें, नॉर्वे के अलावा कुछ देश और भी हैं जहां कुछ दिनों तक सूरज नहीं डूबता। इस लिस्ट में स्वीडन, फिनलैंड, आइसलैंड और कनाडा के उत्तर पश्चिमी इलाके शामिल हैं जहां कई दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है। (Source: @norway/instagram)
(यह भी पढ़ेंं: देखकर नहीं होगा यकीन! ये हैं भारत के 10 सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन)
