-
हर पेरेंट्स चाहते है कि उनका बच्चा कामयाबी हासिल करे। उनके करियर को बनाने के लिए वो बहुत संघर्ष और त्याग भी करते हैं। आज हम आपको उन टीवी एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सफलता के पीछे उनके पेरेंट्स का बहुत बड़ा हाथ रहा है।
-
Sumbul Touqeer Khan
टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री सुंबुल ने छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘इमली’ से ही दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी थी। सुंबुल अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देती हैं। (Source: Sumbul Touqeer Khan/Facebook) -
Anushka Sen
अनुष्का सेन के पिता अनिर्बान सेन एक्ट्रेस की काम में काफी मदद करते हैं। वह उनके काम को मैनेज करने के साथ-साथ उनके कई असाइमेंट के लिए साथ में ट्रैवल भी करते हैं। (Source: Anushka Sen/Facebook) -
Jannat Zubair
जन्नत जुबैर के करियर को सवारने में उनके पिता का बड़ा रोल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पिता ने पर्दे पर किसिंग सीन करने से मना किया था। इसलिए उन्होंने तू आशिकी में ऋत्विक अरोड़ा के सात किसिंग सीन नहीं दिया। Jannat (Source: Zubair/Facebook) -
Mahira Sharma
माहिरा शर्मा की मां सानिया शर्मा हमेशा अपनी बेटी को सपोर्ट करती नजर आती हैं। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान माहिरा की मां सानिया उनकी मदद करते नजर आई थीं। Mahira (Source: Sharma/Facebook) -
Rajat Tokas
रजत टोकस ने बहुत ही छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू कर दिया था। उनके करियर को बनाने में उनके पिता रामवीर का बहुत बड़ा रोल रहा है। (Source: Rajat Tokas/Facebook) -
Shivangi Joshi
शिवांगी जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि आज वो जिस मुकाम पर है उसके पीछे उनकी मां का हाथ है। शिवांगी को एक्ट्रेस बनाने के लिए उनकी मां को बहुत कुछ झेलना पड़ा। शिवांगी की मां ने उन्हें एक्ट्रेस बनाने का फैसला लिया था, इसकी वजह से लोग उन्हें ताना सुनाया करते थे। (Source: Shivangi Joshi/Facebook) -
Siddharth Nigam
सिद्धार्थ निगम जब बहुत छोटे थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया। जिसके बाद उनकी मां विभा निगम ने उनकी और उनके बाई की अकेले ही परवरिश है। सिद्धार्थ निगम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में कर दी थी। सिद्धार्थ का सारा काम उनकी मां उनकी मां विभा मैनेज करती हैं। (Source: Siddharth Nigam/Facebook) -
Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश की मां भी उनकी काफी मदद करती हैं। जब तेजस्वी कहीं ऑडिशन देने जाती थीं तो उनकी मां भी उनके साथ जाती थीं। (Source: Tejasswi Prakash/Facebook)
(यह भी पढ़ें: किसी ने रखा ‘काएमा सूत्र’ तो किसी ने ‘गरम धरम’, अजीब नामों से रेस्त्रां चलाते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स)
