-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म सुई धागा का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह फिल्म पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है। इसकी वजह फिल्म में वरुण और अनुष्का का लुक है। वहीं कुछ घंटे पहले वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक फोटो को इंस्टा पर शेयर किया है। इस फोटो में वरुण के साथ उनकी को-एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। अनुष्का और वरुण इस फिल्म में ग्रामीण लोगों के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
-
वहीं वरुण ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'एक्सक्लूसिव- मौजी और ममता से मिलिए 28 सितंबर को'। इससे साफ है कि फिल्म में वरुण का नाम मौजी होगा जबकि अनुष्का ममता के किरदार में होंगी।
अनुष्का की इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन साथ दिखाई देंगे। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। -
दोनों का लुक काफी हैरान करने वाला है। कुछ समय पहले ही फिल्म के सेट से उनकी कुछ फोटो लीक हुई थी।
-
इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
-
फिल्म की कहानी ग्रामीण इलाकों से जुड़ी हुई है। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में ही रही है। यह पहला मौका है जब वरुण और अनुष्का फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। (All Photo Source: Instagram)
