-
नेटफ्लिक्स पर सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ। सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन को लोगों का काफी प्यार मिला। इस सीरीज में नवाजुद्दीन के बाद जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो थे बंटी उर्फ जतिन सरना। सेक्रेड गेम्स ने जतिन को बुलंदियों पर पहुंचा दिया और उनके किरदार बंटी को घर-घर फेमस कर दिया। सेक्रेड गेम्स में उनके दमदार अभिनय का ही जलवा रहा कि वो कपिल देव की बायोग्राफी में रणवीर सिंह के साथ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।( All Pics: @thejatinsarna/instagram)
-
आज बुलंदियों के घोड़े पर सवार जतिन की शुरुआती जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। वो दिल्ली के लोअर मिडिल क्लास परिवार से बिलॉन्ग करते थे।
-
दिल्ली में ही वह जॉइन्ट फैमिली में रहते थे। उनके परिवार पर इतना कर्ज था कि आए दिन लेनदारों की लाइन लगी रहती थी। बचपन में इतनी तंगी देखी कि वो इन सबसे दूर भाग जाना चाहते थे।
-
जतिन पढ़ने में भी कुछ खास नहीं थे। वो 9वीं और 11वीं में फेल हो चुके हैं। जैसे तैसे इंटर पास किये। कॉलेज के बाद वह एक्टिंग की दुनिया में जाना चाहते थे।
-
साल 2004 में पिता ने भी उनकी जिद के आगे हार मान उन्हें 5000 रु दिए और मुंबई की ट्रेन में बिठा दिया। लेकिन एक्टिंग की ट्रेनिंग ना लेने के चलते उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने के बाद भी काम ना मिला।
-
हारकर उन्होंने दिल्ली वापसी का मन बना लिया। यहां आकर जीविका के लिए छोटा-मोटा काम किया औऱ एनएसडी के लिए अप्लाइ किया लेकिन वहां भी असफलता ही हाथ लगी।
-
इसके बाद वह श्रीराम सेंटर में थियेटर में काम करने लगे। वहां उनके कुछ पर्फॉर्मेंसेज ने खूब तारीफें बटोरी। वहां से तारीफों और ट्रेनिंग बटोर जतिन दोबारा मुंबई पहुंचे।
-
मुंबई में शुरुआत में उन्हें छोटा-मोटा काम तो मिल गया लेकिन वो नहीं मिल पा रहा था जिसके लिए वो मुंबई आए थे।
-
फिर एक दिन उनके पास अनुराग कश्यप का फोन आया और उस दिन से उनकी किस्मत बदल गई। अनुराग ने उन्हें सेक्रेड गेम्स में बंटी का किरदार दिया।
-
इसी बंटी के किरदार ने उन्हें नाम, पैसा और शोहरत वो सबक कुछ दिया जिसके बारे में उन्होंने ठान रखा था।