-
स्विटजरलैंड के स्टान वावरिंका ने करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने का नोवाक जोकोविच का सपना रविवार को तोड़ दिया और फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम करने वाले पिछले 25 साल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। (फोटो-रॉयटर्स)
-
तीस साल के वावरिंका ने 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की। यह 2014 आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद उनके करियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे करियर स्लैम पूरा करने वाले आठवें खिलाड़ी बनने का जोकोविच का सपना भी टूट गया। रोलां गैरो फाइनल में चार साल में उनकी तीसरी हार है। वावरिंका 1990 में आंद्रेस गोमेज के बाद यहां खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनकी सर्बिया के चोटी के खिलाड़ी जोकोविच के खिलाफ 21 मुकाबलों में यह चौथी जीत थी। (फोटो-रॉयटर्स)
-
जोकोविच के करियर का यह 16वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था जबकि वावरिंका दूसरी बार फाइनल खेल रहे थे। पहले सैट में वह दबाव में दिखे। उन्हें पहले और पांचवें गेम में ब्रेक पाइंट बचाने पड़े। जोकोविच ने 4-3 की बढ़त बना ली जिसके बाद वावरिंका ने डबल फाल्ट कर दिया। उसने दसवें गेम में दो सैट पाइंट बचाए लेकिन जोकोविच की सर्विस नहीं तोड़ सके। उन्होंने पहला सैट 43 मिनट तक चले मुकाबले के बाद जीत लिया। (फोटो-रॉयटर्स)
-
इसके बाद दूसरे सैट में वावरिंका ने फोरहैंड पर शुरुआती विनर लगाए लेकिन चौथे गेम में दो ब्रेक प्वॉइंट तब्दील नहीं कर सके। क्वार्टर फाइनल में अपने हमवतन रोजर फेडरर को हराने वाले वावरिंका छठे गेम में एक और ब्रेक पाइंट नहीं बचा पाए। आठवें गेम में जोकोविच ने एक और ब्रेक प्वॉइंट बचाया जिससे वावरिंका ने गुस्से में अपना रैकेट जोर से दे मारा। जोकोविच ने दसवें गेम में सैट खो दिया। (फोटो-रॉयटर्स)
-
लगातार तीसरे दिन खेल रहे जोकोविच ने सेमीफाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को पांच सैटों में हराया था। वह काफी थके हुए लग रहे थे और तीसरे सैट के दूसरे गेम में वावरिंका की सर्विस तोड़ने के तीन मौके उन्होंने खो दिए। इसके बाद अपनी सर्विस खोकर 4-2 से पिछड़ गए। वावरिंका ने नौवें गेम में सैट जीत लिया। (फोटो-रॉयटर्स)
-
बैकहैंड और फोरहैंड पर वावरिंका के विनर्स का जोकोविच के पास कोई जवाब नहीं था। चौथे सैट में जोकोविच ने 2-0 और 3-0 से बढ़त बनाई और एक समय 4-3 से आगे थे। इसके बाद वावरिंका ने 30 स्ट्रोक की रैली पर वापसी की। उसने आठवें गेम में तीन ब्रेक पाइंट बचाए और बैकहैंड पर बेहतरीन स्ट्रोक के साथ जोकोविच की सर्विस तोड़कर 5-4 से आगे निकल गए। बैकहैंड पर एक और शानदार स्ट्रोक के दम पर उन्होंने जीत दर्ज की। (फोटो-रॉयटर्स)
