-
श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण पिछले कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने वहां केपूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का घर भी आग के हवाले कर दिया है। श्रीलंका ना सिर्फ हमारा पड़ोसी है बल्कि हमेशा से भारत के साथ उसके संबंध भी अच्छे रहे। कई फिल्मों की शूटिंग भी श्रीलंका में हुई है। आइए डालते हैं श्रीलंका में शूट हुईं कुछ चर्चित फिल्मों पर एक नजर:
-
सनी लियोनी औऱ ऱणदीप हुडा की जिस्म 2 का 90 प्रतिशत हिस्सा श्रीलंका में शूट हुआ था।
-
अमिताभ बच्चन की लोकप्रिय फिल्म सूर्यवंशम की शूटिंग में श्रीलंका के कई खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है।
-
श्रीलंका में शूट होने वाली फिल्मों में जॉन अब्राहम की वाटर का नाम भी शामिल है।
-
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रेडी के कई हिस्से की शूटिंग श्रीलंका में की गई थी।
-
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के कई सीन श्रीलंका में फिल्माए गए थे।
-
सलमान रुश्दी की किताब पर बनी फिल्म मिडनाइट चिल्ड्रेंस भी श्रीलंका में फिल्माई गई थी।
-
राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म अज्ञात को भी श्रीलंका में शूट किया था।
-
कुछ हॉलीवुड की फिल्में भी श्रीलंका में शूट की गई हैं। इनमें से एक नाम The Second Jungle Book: Mowgli & Baloo का है।
-
द एप मैन टार्जन के ज्यादातर हिस्से श्रीलंका में फिल्माए गए थे।
-
स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म Indiana Jones and the Temple of Doom की शूटिंग श्रीलंका के Kandy में हुई थी।