
एक्ट्रेस श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में बुधवार को हजारों फैन्स शामिल हुए। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान तक एक सजे हुए ट्रक से ले जाया गया। रास्ते में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का सुहागिन की तरह शृंगार किया गया था। श्रीदेवी को लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनाई गई थी। आंखों में आंसू भरे उनके प्रशंसकों की भीड़ सड़कों पर उमड़ आई थी। कुछ प्रशंसकों के हाथों में फूल थे। इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को आखिरी दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया था। श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने के लिए रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां पहुंचीं। देखें अन्य तस्वीरें (सोर्स -ANI) -
अपने अंतिम सफर पर निकलीं श्रीदेवी, अंतिम विदाई में कुछ ऐसा रहा माहौल।
-
श्रीदेवी को अंतिम विदाई में राजकीय सम्मान दिया गया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया।
-
आखिरी पल – कुछ ऐसे की जा रही है 'चांदनी' की विदाई।
-
देश की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक दुनिया छोड़ जाने से हर कोई शोकाकुल है। वहीं, श्रीदेवी को अब अंतिम विदाई दी जा रही है।
-
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई के विले पार्ले वाले शमशानघाट पर ले जाया जा रहा है।
-
श्रीदेवी के क्रिया-कर्म के लिए दक्षिण भारत से कर्मकांड के पंडित आए हैं।
-
रात से ही बॉलीवुड सेलब्स का श्रीदेवी के घर पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
-
इस दौरान दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रेखा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, डिंपल कपाड़िया, ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, जया प्रदा, हेमा मालिनी, ईशा देओल, अजय देवगन, सरोज खान, इम्तियाज अली, सुष्मिता सेन, शाहरुख खान, सलमान खान, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार, रजनीकांत, कमल हासन जैसे बड़े कलाकार पहुंचे।
-
श्रीदेवी की मौत शनिवार को दुबई के एक होटल में हुई थी। वहीं, मंगलवार रात को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के चार्टर प्लेन से दुबई से भारत लाया गया।
-
रात से ही श्रीदेवी के लोखंडवाला घर के बाहर उनके फैन्स की भीड़ जमा रही।
-
बुधवार सुबह को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए Celebration Sports Club लाया गया।
-
बॉलीवुड सेलेब्स श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए लगातार आते रहे।
-
अब श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जा रही है।
-
आदित्य रॉय कपूर।
-
एक्ट्रेस रेखा
-
एक्ट्रेस विद्या बालन
-
सोहा अली खान और नेहा धूपिया
-
श्रद्धा कपूर
-
जया बच्चन
-
मधुर भंडारकर।
-
प्रेम चोपड़ा।
-
अक्षय खन्ना।
-
सुभाष घई।
-
रवि किशन।
-
मनीष मल्होत्रा के साथ रेखा।
-
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर।
-
दीपिका पादुकोण।
-
जया प्रदा।
-
मनीष पॉल।