-
श्रीदेवी की शनिवार को दुबई में हुई मौत के बाद मंगलवार रात को इंडिया में उनका पार्थिव शरीर लाया गया। सुबह होते ही अंतिम दर्शनों के लिए मुंबई के Celebration Sports Club में उनका पार्थिव शरीर रखा गया। श्रीदेवी की बॉडी ग्लास केस के अंदर रखी गई। वहीं, उनके साथ श्रीदेवी की एक बड़ी तस्वीर लगाई गई है। श्रीदेवी को लाल रंग की बनारसी साड़ी भी पहनाई गई। बोनी कपूर के छोटे भाई और श्रीदेवी के देवर संजय कपूर से उनके अंतिम दर्शन के लिए आ रहे बॉलीवुड सेलेब्स अपनी संवेदना व्यक्त करते नजर आए, वहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास खड़े दिखे इधर, बोनी कपूर अपनी दोनों बच्चियों खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ खड़े दिखाई दिए। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं, श्रीदेवी के फैंन्स भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के आखिरी दर्शनों के लिए भीड़ में खड़े हैं। अब तक ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, अजय देवगन, सरोज खान, इम्तियाज अली, सुष्मिता सेन, शाहरुख खान, सलमान खान, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार, रजनीकांत, कमल हासन जैसे बड़े कलाकार पहुंचे। बता दें, श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां शादी समारोह समाप्त हो जाने के बाद श्रीदेवी ने बोनी कपूर से कुछ और दिन दुबई में गुजारने की बात कही। इसके कुछ वक्त के बाद ही श्रीदेवी की मौत की खबर आ गई। श्रीदेवी दुबई के होटल Jumeirah Emirates Towers के रूम नंबर 2201 में ठहरी थीं। होटल के इसी कमरे के बाथरूम में श्रीदेवी बेहोश मिली थीं। बाद में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दुिया। देखें श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कौन-कौन शख्सियत अभी तक Celebration Sports Club पहुंची है….
-
माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचीं।
-
अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
-
रवीना टंडन श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने Celebration Sports Club पहुंचीं।
-
जावेद अख्तर और शबाना आजमी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए वेन्यू में पहुंचे।
-
मलाइका अरोड़ा खान भी श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इससे पहले अरबाज खान भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
-
श्रीदेवी के फैन्स भी उन्हें अपनी तरह से ट्रिब्यूट दे रहे हैं।
-
देखें, किस तरह से एक बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में फूल लिए श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कर रहा है।
-
श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए भारी भीड़ जुटी हुई है।