-
श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने पूरे परिवार और दोस्त-संबंधियों के अलावा बुधवार (28 फरवरी) को प्रशंसकों का हुजूम मुंबई की सड़कों पर उतर पड़ा। बेटी जाह्नवी और खुशी भी लगातार मां के साथ रहीं। लोगों के अंतिम दर्शनों के बाद जब सफेद फूलों से सजे ट्रक में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा श्मशान के लिए रवाना हुई तब भी दोनों बेटियां ट्रक में पापा के करीब थीं। बता दें कि श्रीदेवी दोनों बेटियों के लिए सख्त मां के साथ-साथ दोस्त भी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह जाह्नवी के ज्यादा करीब हैं, जबकि खुशी पापा बोनी कपूर के ज्यादा नजदीक है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी जल्दी ही बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाल हैं। इसके चलते श्रीदेवी अपनी बेटी को लगातार गाइड कर रही थीं। श्रीदेवी बेटी जाह्नवी को बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते हुए देखना चाहती थीं। लेकिन श्रीदेवी का ये सपना अधूरा ही रह गया।
-
श्रीदेवी की आखिरी यात्रा में उनकी दोनों बेटियां और पति बोनी कपूर ट्रक में भी उनके आस-पास खड़े रहे।
-
अपने आखिरी वक्त में श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान श्रीदेवी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
-
श्रीदेवी के आखिरी सफर में उन्हें अलविदा कहने उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
-
फैंस ने श्रीदेवी को अपने अपने तरीके से याद किया।
-
इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि पुलिस द्वारा लोगों को संभालना मुश्किल हो गया था।
-
जिस वक्त श्रीदेवी की मौत हुई, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी उस समय अपनी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी थीं।
-
श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के अवसर पर दुबई गई थीं।
-
वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर उनके साथ ही थे। श्रीदेवी ने शादी खत्म होने के बाद बोनी को दुबई में कुछ और दिन रुकने के लिए कहा था। वहीं इसके बाद शनिवार की रात खबर आई कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
