-
श्रीदेवी के अंतिम सफर में फैंस लगातार अपनी 'चांदनी' के साथ हैं। अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी को सफेद फूलों से सजे ट्रक में विले पार्ले की तरफ ले जाया जा रहा है। वहीं श्रीदेवी के फैंस लगातार उनके साथ चल रहे हैं। भारी भीड़ जुट जाने के चलते मुंबई पुलिस को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते फैंस के हुजूम को संभालने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। बता दें, सुबह मुंबई के Celebration Sports Club में अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रखा गया था। इस दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने एक्ट्रेस के आखिरी दर्शन किए। इसके बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को विले पार्ले के शमशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाया जा रहा है। इस दौरान सफेद फूलों से सजे ट्रक में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा श्मशान के लिए रवाना हुई। श्रीदेवी के आखिरी सफर में उनके साथ इस वक्त पूरा कपूर परिवार और उनके फैंस साथ चल रहे हैं। देखें तस्वीरें:-
-
श्रीदेवी के फैंस को कंट्रोल करती हुई पुलिस
-
श्रीदेवी के प्रति अपने प्यार और सम्मान को हर फैन ने अपने तरीके से व्यक्त किया
-
कोई श्रीदेवी के लिए फूल लेकर पहुंचा तो कोई श्रीदेवी की तस्वीरों के साथ पहुंचा।
-
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीर
-
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उनके परिवार के साथ उनके फैंस भी मौजूद रहे।
-
भीड़ को कंट्रोल करते हुए पुलिस
-
लोगों में श्रीदेवी के लिए दिखी दीवानगी
-
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए आई पब्लिक
