-
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक निधन ने सबको गमगीन कर दिया था, वहीं मंगलवार रात श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया। रात से ही श्रीदेवी के घर के आगे उनके फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए रात से ही उनके घर में सितारों का आना-जाना लगा हुआ है। सुबह होते ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। वहीं पूरा बॉलीवुड इस दुख की घड़ी में कपूर खानदान के साथ खड़ा नजर आया। कई बड़ी हस्तियां श्रीदेवी के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। सुभाष घई, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन, हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे के बाद किया जाएगा। देखिए तस्वीरों में अब तक बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारे श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों को पहुंचे…
-
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के Celebration Sports Club पहुंची जैकलीन फर्नांडीज।
-
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में शामिल होने आए अजय देवगन।
-
श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने आईं माधुरी दीक्षित, साथ में उनके पति श्रीराम नेने।
-
श्रीदेवी के अंतिम सफर के वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा जया बच्चन भी आईं।
-
श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स।
-
सरोज खान भी श्रीदेवी के दर्शन के लिए Celebration Sports Club पहुंचीं।
-
हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल।
-
श्रीदेवी की फिल्म मॉम के को-स्टार अक्षय खन्ना।
-
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सुभाष घई।
-
रवि किशन।
-
इम्तियाज अली।
-
कोरियोग्राफर सरोज खान।
-
जैकलीन फर्नाडीज।
-
जया प्रदा।
-
मनीष पॉल।
