-
मुंबई के Celebration Sports Club में श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के सितारे आ रहे हैं। मंगलवार रात को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के चार्टर प्लेन के जरिए दुबई से भारत लाया गया। इसके चलते रात से ही बॉलीवुड सेलब्स का श्रीदेवी के घर में जमावड़ा लगना शुरू हो गया था वहीं श्रीदेवी के लोखंडवाला घर के बाहर उनके फैंस की भीड़ जमा रही। बुधवार सुबह को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए Celebration Sports Club लाया गया। अब वहीं सारे सितारे श्रीदेवी के आखिरी दीदार के लिए आ रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत, रेखा को भी श्रीदेवी के आखिरी सफर में शामिल होते हुए देखा गया। इनके अलावा राजकुमार राव, डिंपल कपाड़िया, सोहा अली खान और नेहा धूपिया, श्रद्धा कपूर, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर आदि सेलेब्स भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। देखें तस्वीरें:-
-
श्रीदेवी को आखिरी बार देखने के बाद लौट रहे कुछ सेलेब्स ने बताया कि श्रीदेवी को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे कि वह अभी बोल पड़ेंगी।
-
वहां मौजूद सेलेब्स ने बताया कि श्रीदेवी इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
-
बता दें, श्रीदेवी बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं।
-
श्रीदेवी का ये जलवा उनके आखिरी वक्त तक उनके साथ कायम रहा। लोगों ने उनके जाते वक्त भी उनकी खूबसूरती की तारीफ की।
-
श्रीदेवी की बिदाई से पहले उन्हें आखिरी बाद दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया।
-
श्रीदेवी को लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनाई गई। वहीं उनका पूरी तरह से साज श्रृंगार किया गया। श्रीदेवी की अचानक मौत की खबर से पूरा देश हिल गया था।
-
दुबई में शनिवार देर रात को श्रीदेवी की मौत हो गई थी।
-
वहीं दुबई में कागजी कार्यवाही करते-करते श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने में 2 दिन से ज्यादा का समय लग गया।
-
मंगलवार देर रात को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया।
-
श्रीदेवीको श्रद्धांजलि देने पहुंचे सिद्धार्थ रॉय कपूर
-
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ आते हुए एक्ट्रेस रेखा
-
विद्या बालन और पति सिद्धार्थ
-
सोहा अली खान और नेहा धूपिया
-
श्रद्धा कपूर