-
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का विले पार्ले के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार का विधि-विधान बोनी कपूर ने पूरा किया। इसी के साथ ही श्रीदेवी पंच तत्व में विलीन हो गईं। बता दें, श्मशान घाट पर जाने की सबको इजाजत नहीं दी गई। श्मशान घाट के बाहर तक सिर्फ बारह गाड़ियों को ही एंट्री मिली। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के वक्त शाहरुख खान, रणधीर कपूर और प्रसून जोशी श्मशान घाट पर पहुंचे। वहीं जावेद अख्तर, शबाना आजमी, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, महेश भूपति, अनिल अंबानी सहित कई हस्तियां शमशान घाट पहुंचीं। मुखाग्नि देने से पहले श्मशान घाट के अंदर श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
-
शाहरुख खान सीधे विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे।
-
प्रसून जोशी भी श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में दिखाई दिए।
-
रणधीर कपूर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।
-
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के वक्त अर्जुन रामपाल को भी देखा गया।
-
अंतिम संस्कार से पहले फूलों से सजे ट्रक से श्रीदेवी को श्मशान घाट ले जाते हुए।
-
श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उनकी दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी भी ट्रक पर मौजूद थीं।
-
बहन जाह्नवी और खुशी के साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद रहे।
-
श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए उनके लाखों फैन्स श्मशान घाट तक उनके साथ चलते रहे।
-
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ट्रक से नीचे उतारते हुए अर्जुन कपूर।
-
पत्नी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में बोनी कपूर।
-
श्रीदेवी को देखने के लिए इतनी भीड़ जुट गई कि पुलिस के लिए संभालना मुश्किल हो गया।
-
सारे फैन्स श्री को आखिरी विदाई देने पहुंचे थे।
-
पुलिस को इस दौरान बल प्रयोग भी करना पड़ा।
-
फूलों से सजे ट्रक से निकाली गई श्रीदेवी की अंतिम यात्रा।
-
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए।
-
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने जुटे सेलेब्स।
-
अंतिम सफर के वक्त श्रीदेवी के शव को तिरंगे से लपेट कर राजकीय सम्मान दिया गया।
-
श्रीदेवी की अंतिम तस्वीर।
