-
बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर कुछ दिनों पहले श्रीदेवी की अस्थियां लेकर रामेश्वरम गए थे। वहीं श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जन के बाद बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर के साथ हरिद्वार के लिए निकल पड़े हैं। बोनी और अनिल कपूर श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने हरिद्वार गए हैं। श्रीदेवी की तेरहवीं के चलते बोनी और अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट से हरि्वार के लिए रवाना हुए। वहीं बोनी और अनिल की एयरपोर्ट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद 16वें दिन में पूरी कपूर फैमिली श्रीदेवी के होमटाउन चैन्नई जाएंगे। चैन्नई में श्रीदेवी के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए 13 वें दिन चेन्नई में कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा, बल्कि 16 वें दिन प्रार्थना का कार्यक्रम श्रीदेवी के गृहनगर में आयोजित किया जाएगा। देखें बोनी और अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर हरिद्वार के लिए रवाना हुए:-
-
अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर नेवी ब्लू स्वेट-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए।
-
बोनी कपूर भी ब्लू ट्रैक में स्पोर्ट शूज पहने हुए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
-
अनिल कपूर भाभी श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
-
बता दें बोनी कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की महान कलाकार श्रीदेवी का निधन दुबई में हो गया था।
-
श्रीदेवी अपने भतीेजे की शादी में दुबई गई थीं। वहीं शादी निपटने के बाद श्रीदेवी कुछ दिन और दुबई में रहना चाहती थीं।
-
इसके बाद खबर आई कि श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के बाथरूम में डेथ हो गई है।
