-
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन 54 साल की उम्र में दुबई में हुआ। वह अपने परिवार के साथ दुबई अपने भतीजे की शादी को अटेंड करने गई थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड शोक में डूब गया। एक्ट्रेस को उनकी फर्सटाइल एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वह जिस भी किरदार को करती उसमें एक दम रच जाती थीं। वह भारतीय सिनेमा में सदमा, चालबाज, नगीना, मिस्टर इंडिया, चांदनी जैसी कई शानदार फिल्मों में लीड रोल करती नजर आई हैं। उन्होंने अलग अलग भाषाओं में करीब 200 फिल्मों में काम किया। उन्हें उनके किरदारों की वजह से बॉलीवुड का महिला सुपरस्टार कहा जाता था।
-
मॉम (2017)- श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह देवकी सबरवाल नाम की महिला के किरदार में थीं, जो अपने सौतेली बेटी के साथ हुए रेप का बदला लेती है। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को काफा सराहा गया था।
-
इंग्लिश विंग्लिश (2012)- श्रीदेवी ने साल 2012 में फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में काम किया। फिल्म में वह एक घरेलू महिला के रूप में थीं जो बाद में इंग्लिश बोलना सीखती है। फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया।
-
लाडला (1994)- फिल्म में श्रीदेवी अनिल कपूर के साथ लीड रोल में नजर आईं। इस फिल्म में वह एक बिजनेसवुमेन के रूप में नजर आईं। दर्शकों को उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी लगी थी।
-
लम्हे (1991)- साल 1991 में फिल्म लम्हे में काम किया। यश चोपड़ा की इस फिल्म में श्रीदेवी को एक बहुत बड़ी उम्र के आदमी से प्यार हो जाता है।
-
चांदनी (1989)- श्रीदेवी और ऋषि कपूर की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने चांदनी में साथ काम किया। फिल्म के गाने दर्शकों में खासा हिट रहे। इसके टाइटल सॉन्ग और हाथों में नौ नौ चूड़ियां को अभी भी दर्शक पसंद करते हैं।
-
चालबाज (1989)- श्रीदेवी साल 1989 में आई फिल्म चालबाज में नजर आईं। वह इस फिल्म में डबल रोल में थीं। फिल्म में उनकी जोरदार एक्टिंग को देख सबने उनकी खूब तारीफ की।
-
मिस्टर इंडिया (1987)- इस फिल्म को आज भी दर्शक शौक से देखते हैं। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आई। फिल्म में दोनों पर फिल्माया गया गाना काटे नहीं कटते दिन ये रात आज भी रोमांटिक गानों की लिस्ट में रहता है। वहीं फिल्म में श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना हवा हवाई भी काफी हिट रहा।
-
सदमा (1983)- साल 1983 में श्रीदेवी ने फिल्म सदमा में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में एक्टर कमल हासन थे। फिल्म में वह एक ऐसी लड़की के किरदार में थीं जिसकी याददाश चली जाती है और वह बच्चों की तरह हो जाती है। बाद में जब वह ठीक हो जाती है तो कमल हासन को भूल जाती है। उसकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
-
जुदाई (1996)- इस फिल्म में भी श्रीदेवी अनिल कपूर के साथ नजर आईं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस उर्मिला मातोंड़कर भी थीं। फिल्म में वह एक लालची औरत के रूप में नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
-
खुदा गवाह (1992)- इस फिल्म में श्रीदेवी एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। (All Photo Source: Express Archive)
