-
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन दुबई में हार्ट अटैक की वजह से हो गया। वह 54 साल की थीं। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। कई दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी को उनके चुलबुले अंदाज के लिए जाना जाता था। वह ना सिर्फ रील बल्कि रियल लाइफ में भी काफी जिंदादिल थीं। श्रीदेवी अपने परिवार के काफी करीब थीं। वह अक्सर अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ पार्टियों को अटेंड किया करती थीं। पति बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी का एक अलग ही कनेक्शन दिखाई देता था। श्रीदेवी ने अपने 54वें बर्थडे को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था।
-
13 अगस्त 2018 को अपने 54वें बर्थडे को श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों के साथ सेलिब्रेट किया था। ये चारों एक साथ डिनर पर गए थे। इस दौरान किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह श्रीदेवी का आखिरी बर्थडे है।
-
वहीं बाद में श्रीदेवी के खास दोस्त फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था।
-
मनीष ने अपनी करीबी दोस्त श्रीदेवी को एक स्पेशल बर्थडे ट्रीट दी थी।
-
इस पार्टी में श्रीदेवी के परिवार के साथ कई अन्य सेलेब्स भी मौजूद रहे थे।
-
श्रीदेवी के 54वें बर्थजे सेलिब्रेशन में फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी मौजूद थीं।
-
इस पार्टी में रेखा, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, विद्या बालन, करण जौहर, शबाना आज्मी जैसे मशहूर सेलेब्स मैजूद थे। (All Photo Source: Instagram)
