-
बॉलीवुड की महानायिका श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था। वहीं 28 फरवरी की सुबह श्रीदेवी का अंतिम संस्कार भारत में किया गया। श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए उनकी अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित की गईं। वहीं बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार भी गए। इस दौरान बोनी कपूर के साथ छोटे भाई अनिल कपूर भी मौजूद थे। इससे पहले रामेश्वरम में विसर्जन करते हुए बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर सामने आई थी। वहीं अब हरिद्वार में श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए और श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन करते हुए बोनी कपूर की तस्वीरें सामने आई हैं। हरिद्वार में बोनी औरअनिल के साथ फैशन डिजाइनर और श्रीदेवी के बहुत करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। तो वहीं राजनेता अमर सिंह भी बोनी और अनिल कपूर के साथ 'अस्थि विसर्जन' में शरीक हुए। (Source: Photo by APH IMAGES/Exclusive) देखें तस्वीरें:-
-
हरिद्वार में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जाते हुए बोनी कपूर।
-
श्रीदेवी की 'अस्थियां विसर्जन' के दौरान बड़े भाई बोनी के साथ अनिल कपूर भी मौजूद थे।
-
विसर्जन से पहले की तस्वीरें जहां बोनी कपूर श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
-
बोनी कपूर और उनके पीछे बैठे अनिल कपूर
-
प्रक्रिया पूरी करने के बाद विर्जन के लिए निकलते हुए
-
बोनी कपूर के साथ अन्य श्रीदेवी की अस्थियों को विसर्जित करते हुए
-
इससे पहले बोनी कपूर श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए बड़ी बेटी खुशी के साथ रामेश्वरम भी गए थे।