-
जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2004 में आई फिल्म ‘क्यों! हो गया ना’ से की थी। समीर कार्णिक निर्देशित इस फिल्म में काजल ने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स के साथ काम किया था। ‘क्यों! हो गया ना’ बॉलीवुड फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई और ना ही इससे काजल को अपनी पहचान बनाने में कुछ खास मदद मिली। बॉलीवुड में बात ना बनने पर काजल अग्रवाल ने साउथ इंडियन फिल्मों का रूख और धीरे-धीरे वहां की स्टार एक्ट्रेस बन गईं। आइए पढ़ते हैं काजल अग्रवाल से जुड़े कुछ रोचक किस्से।
-
काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था।
-
काजल अग्रवाल के घर वाले उन्हें काजू कहकर बुलाते हैं।
-
काजल ने मुंबई से ही मॉस कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।
-
काजल अग्रवाल ने इसके बाद मॉडलिंग करनी शुरू कर दी।
-
साल 2007 में काजल अग्रवाल की पहली तेलुगू फिल्म ‘लक्ष्मी कल्याणम’ रिलीज हुई थी।
-
साल 2007 में ही काजल अग्रवाल की फिल्म ‘चंदामामा’ रिलीज हुई, जिसकी काफी चर्चा हुई।
-
काजल अग्रवाल की सबसे सफल फिल्म ‘मगधीरा’ को माना जाता है, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी।
-
आपको याद होगा कि 2010 में अजय देवगन के साथ काजल अग्रवाल फिल्म ‘सिंघम’ में दिखाई दी थीं।
-
इसके बाद अक्षय कुमार के साथ साल 2013 में आई फिल्म ‘स्पेशल 26’ में दिखाई दीं।
-
काजल अग्रवाल ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।
-
काजल अग्रवाल का FHM मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट विवादों में आ गया। काजल ने कहा था कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
-
मालूम हो कि काजल अग्रवाल ने अभी तक शादी नहीं की है।