-

अल्लू अर्जून साउथ इंडियन फिल्मों के एक जाने-माने एक्टर हैं। वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ शानदार डांसर भी हैं। अल्लू अर्जून की एक लंबी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी आने हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही होती है। अल्लू अर्जून की पहली बतौर लीड एक्टर तेलुगू फिल्म 'गंगोत्री' साल 2003 में आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली, लेकिन साल 2004 में आई फिल्म 'आर्या' ने अल्लू अर्जून को साउथ इंडियन फिल्मों का नया स्टार बना दिया। 'आर्या' के बाद अल्लू अर्जून की कई और सफल फिल्में आईं, जिन्होंने उन्हें टॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल करा दिया। आइए जानते हैं अल्लू अर्जून की और भी कई रोचक बातें।
-
अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को चेन्नई में हुआ था।
-
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद टॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं।
-
अल्लू अर्जुन जाने-माने साउथ एक्टर चिंरजिवी के भांजे हैं।
-
अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च 2011 को स्नेहा रेड्डी से शादी की।
-
बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
-
अल्लू अर्जुन और स्नेहा के दो बच्चे हैं। बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा हैं।
-
अल्लू अर्जुन ने साल 2001 में रिलीज फिल्म 'डैडी' में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था।
-
अल्लू अर्जुन टॉलीवुड के अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिनके फेसबुक पर 1 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
-
अल्लू अर्जुन फिलहाल एक फिल्म के लिए 14-15 करोड़ रूपए मेहनताना लेते हैं।
-
बन्नी, हैप्पी, देसमुडुरु, परुगु, आर्या 2, बद्रीनाथ और दुवदा जगन्नाधम… जैसी कई हिट फिल्मों में अल्लू अर्जुन काम कर चुके हैं।
-
दिलचस्प है कि साल 2016 में गूगल पर साउथ एक्टर्स में सबसे ज्यादा अल्लू अर्जुन को सर्च किया गया।
-
इसके अलावा फोर्ब्स इंडिया की साल 2016 की इंडियन सेलेब्रिटी लिस्ट में अल्लू अर्जुन 42वीं स्थान पर थे।