-
साल 2017 को पूरा होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस पूरे साल जहां बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे। वहीं टेलीविजन इंडस्ट्री भी नए धारावाहिकों की वजह से सुर्खियों में रही। इसके साथ ही एक्शन से भरपूर फिल्में देने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ एक्टर इस साल काफी चर्चा में रहे। उनके चर्चा में रहने की वजह सिर्फ उनकी फिल्में ही नहीं बल्कि विवाद भी थे। आज हम बात करेंगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही एक्टर्स की जो पूरे साल खुद से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहे।
-
साउथ की पॉपुलर सिंगर सुचित्रा कार्तिक के ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो और न्यूड वीडियो लीक हो गए थे। वो वीडियो सोशल मीडिया पर #suchiLeaks हैशटैग के साथ काफी वायरल भी हुए। लेकिन सुचित्रा ने कहा कि उन वीडियो को उन्होंने शेयर नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे कोई और है उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के हैक होने की बात भी कही।
-
पूरे साल अपने असली माता-पिता को लेकर चर्चा में रहने वाले धनुष के साथ एक और विवाद जुड़ा रहा। सुचित्रा के ट्विटर हैंडल से कुछ अन्य फोटो भी शेयर हुईं थीं जिनका संबंध धुनष से था। उनके ऊपर कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में होने का दावा किया गया था। कहा गया कि धनुष का एक्ट्रेस त्रिशा, एंड्रिया, दिव्यदर्शनी और अमाला पॉल के साथ अफेयर है। इन बातों को बढ़ता देख सुचित्रा के पति ने विवाद को संभालने की काफी कोशिश की। उन्होंने बताया कि सुचित्रा की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह उसकी तरफ से माफी मांगते हैं।
-
एक्ट्रेस संचिता शेट्टी के ट्विटर हैंडल से भी उनकी कुछ बेहद पर्सनल फोटो और वीडियो लीक हो गए थे। वह उन वीडियो में न्यूड नजर आ रही थीं। लेकिन संचिता ने साफ किया की उन्होंने वह वीडियो शेयर नहीं किया है और जो फोटो मीडिया में शेयर हो रही हैं वह उनकी नहीं हैं।
-
फेमस एक्ट्रेस ऐमी जेक्सन को भी इस साल इस तरह के विवाद में घिरता हुआ पाया गया। उनके फोन से भी उनकी कुछ पर्सनल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो गई थीं। ऐमी ने कहा कि उनका फोन हैक कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह मुंबई में थीं और उन्होंने अपना फोन एक शॉप पर दिखाया था। उसी समय उनका फोन हैक कर लिया गया। उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराने की बात कही थी।
-
इस साल साउथ के कई एक्टर पर ड्रग डीलिंग को लेकर भी विवाद रहा। तेलंगाना एक्साइज डिपार्टमेंट ने निर्देशक पुरी जगन्नाथ, एक्ट्रेस चार्ममे कौर, रवि तेजा, नवदीप और मुमित खान समेत करीब 12 सेलिब्रिटी को पूछताछ के लिए बुलाया। इस सभी सेलेब्स का फोन नंबर ड्रग डीलर कैल्विन मस्केरनहास के मोबाइल फोन में मिला था।
-
साल 2010 में नित्यानंद के एक वीडियो ने सनसनी फैला दी थी। उसमें वह एक्ट्रेस रनजीता के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे थे। उनका ये वीडियो कई टीवी चैनलों पर प्रसारित भी किया गया था। उन्होंने उस समय दावा किया था कि उस वीडियो में वह नहीं थे। लेकिन सात साल बाद दिल्ली में केंद्रीय फोरेंसिक लैब ने ये खुलासा किया कि वीडियो प्रामाणिक है और उसमें नित्यानंद और रंजीता ही हैं।
-
साउथ की एक्ट्रेस संजना गलरानी भी इस साल सुर्खियों में रहीं। उनका एक न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ये वीडियो कन्नड़ फिल्म दंडुपालय 2 का ही हिस्सा था। बाद में उन्होंने बताया कि वह उस वीडियो में हैं लेकिन जब वह सीन फिल्माया गया था तब तौलिया लपेटी हुई थी। (All Photo Source: Instagram)