-
Women's Day 2018- 8 मार्च को सारी दुनिया विश्व महिला दिवस सेलिब्रेट कर रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। महिलाएं आज पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। बात किसी भी प्रोफेशन की हो, महिलाएं हर जगह देश का नाम रोशन कर रही हैं। यदि बात बॉलीवुड की करें तो आज महिलाएं एक्टिंग की दुनिया में किसी पुरुष से कम नहीं हैं। बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्म जगत में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। जानिए साउथ की कुछ जानी-मानी हीरोइनों के बारे में जिन्होंने अपने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
साउथ की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी ने अभिनेता वरुण तेज के साथ बीते साल एक सुपरहिट फिल्म दी। फिल्म में पल्लवी के किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म 'फिदा' से पल्लवी ने डेब्यू किया था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
फिल्म 'बाहुबली' में लीड अभिनेत्री के तौर पर नजर आने वाली अनुष्का शेट्टी के अभिनय के बगैर यह फिल्म अधूरी ही होती। फिल्म में प्रभाष और अनुष्का ने दमदार अभिनय किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अभिनेत्री अदिति बालन ने फिल्म 'अरुवी' में शानदार परफॉर्मेंस दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म अपने बजट से 35 गुना ज्यादा कमाई करने में सफल रही। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
ज्योतिका तमिल सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा हैं। ज्योतिका अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
काजल अग्रवाल तेलुगु फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में भी अभिनय कर चुकी हैं। तेलुगु फिल्म 'चन्दामामा', 'पझनी', 'आटादिस्ता' में काम कर चुकी हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनथारा साल 2017 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'डोरा' में लीड भूमिका में नजर आईं। यह एक खास शुरुआत थी, क्योंकि अन्य कई अभिनेत्रियों ने इस तरह के किरदार को फॉलो किया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती हैं। समांथा साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
