-
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की बहुएं सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) कभी एक ही छत के नीचे रहा करती थीं। राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) और सोनिया की शादी के कई साल बाद मेनका गांधी, संजय गांधी (Sanjay Gandhi) की पत्नी बन कर इंदिरा के प्रधानमंत्री आवास पर आई थीं। शादी के बाद कई सालों तक सोनिया और मेनका साथ ही रही थीं। सोनिया जहां विदेशी मूल की थीं, वहीं मेनका बेहद साधारण घर से ताल्लुक रखती थीं। सोनिया उम्र में भी मेनका गांधी से काफी बड़ी हैं। तो चलिए आपको बताएं कि साथ रहते हुए जेठानी और देवरानी के बीच संबंध कैसे रहे थे।
-
मेनका गांधी की प्रधानमंत्री आवास में जब बहु बनकर एंट्री हुई थी तो उनकी उम्र महज 19 साल थी। मात्र छह साल की शादी के बाद ही संजय गांधी की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। (<a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rahul-gandhi-did-not-allow-sonia-gandhi-to-become-because-of-this-fear-prime-minister-natwar-singh-had-disclosed/1736492/"> तो इस डर से राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को नहीं बनने दिया पीएम ! वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप</a> )
-
संजय की मौत से पहले छह साल तक मेनका गांधी इंदिरा गांधी के घर पर ही थीं। इस सोनिया गांधी के साथ बिताए पलों का जिक्र उन्होंने सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में किया था।
-
मेनका ने बताया था सोनिया गांधी और राजीव गांधी की लाइफस्टाइल बिलकुल अलग थी। उनके दोस्त ज्यादातर विदेशी थे और वे लोग पार्टी खूब करते थे। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-sonia-gandhi-had-given-an-ultimatum-to-separate-from-rajiv-gandhi-she-was-ready-to-go-to-italy/1742576/ "> जब सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को दे दिया था अलग होने का अल्टीमेटम, इटली जाने के लिए हो गई थीं तैयार </a> )
-
सोनिया गांधी को शॉपिंग करना पसंद था, जबकि वह घर में रह कर किताबे पढ़ती थीं। सोनिया कई बार इंदिरा गांधी के साथ भी बाहर घूमने जाया करती थीं।
-
सोनिया गांधी और राजीव गांधी विदेशों में ज्यादा रहते थे। उन्हें घूमने फिरने का शौक था, लेकिन संजय गांधी और मेनका के दोस्त भी कम थे और वे बहुत रिजर्व रहा करते थे।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/secret-of-rajiv-gandhi-sonia-gandhis-wedding-clothes-know-why-there-was-a-ruckus-over-the-red-saree/1736922/ "> सोनिया गांधी की शादी के जोड़े से जुड़ा है एक राज, ‘रेड साड़ी’ पर जानें क्यों मचा था कभी बवाल </a> )
-
मेनका ने बताया था कि सोनिया और उनका परिवेश, वेशभूषा, खाना, रहन-सहन सब कुछ बहुत अलग था। शीद किदवई की पुस्तक- ‘24 अकबर रोड’ के अनुसार सोनिया उम्र में उनसे बहुत बड़ी थीं, बावजूद इसके सोनिया मेनका के साथ दोस्ताना रवैया रखती थीं। मेनका के बच्चे के जन्म के समय सोनिया ने मेनका का बहुत ख्याल रखा था।
-
मेनका ने बताया था कि सोनिया अधिकतर वेस्टर्न ड्रेस ही पहनती थीं, जबकि वह कॉटन साड़ी ही पहनती थीं। शीद किदवई की पुस्तक- ‘24 अकबर रोड’ के अनुसार सोनिया जहां इंदिरा और घर के खाना बनाने की जिम्मेदारी उठाती थीं, वहीं मेनका सूर्या मैग्जीन के जरिये इंदिरा के राजनैतिक कार्यों को उल्लेख करती थीं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/sonia-gandhi-mil-indira-gandhi-when-rahul-gandhi-mother-and-congress-chairperson-mrs-rajiv-gandhi-revealed-about-entrance-in-politics/1737590/ "> मैं ऐसा ना करती तो कायर कहलाती – जब सास इंदिरा का नाम ले सोनिया गांधी ने बयां किये थे हालात </a> )
-
दोनों ही बहुओं की के काम और सोच का अलग तरीका था। हालांकि, जब तक दोनों बहुएं इंदिरा गांधी के साथ रही, उनके संबंध में बहुत कड़वाहट नहीं रही थी, लेकिन मेनका के घर छोड़कर जाने के बाद से सोनिया और मेनका के बीच दूरिया बढ़ती ही गईं। (All Photos: PTI)
