-
इन दिनों बॉलीवुड गलियारे में सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी की खूब चर्चाएं हो रही हैं। सोनम की शादी की तैयारियां धूम-धाम से की जा रही हैं। अनिल कपूर सोनम की शादी में मेहमानों की लिस्ट बनाने में और मां सुनीता कपूर घर सजान में बिजी हैं। वहीं सोनम कपूर शादी की तैयारियों के बीच में होने वाले पति आनंद आहुजा के साथ बाहर घूमने निकलीं। दरअसल, सोनम और आनंद को मुंबई के बांद्रा में क्लिनिक के पास देखा गया। सोनम इस दौरान साड़ी पहने हुए आनंद के साथ दिखाई दीं। सोनम ने सिल्क की प्रिंटेड साड़ी और पिंक कलर का ब्लाउज पहना हुआ था। सोनम के साथ आनंद ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और व्हाइट कलर की जैगिंग पहनी हुई थी। शादी के माहौल के बीच सोनम कपूर काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं आनंद आहूजा भी सोनम के साथ तस्वीरों में काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। देखें आनंद आहूजा संग सोनम कपूर की ये तस्वीरें (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला):-
-
सोनम कपूर की शादी 8 मई को आनंद आहूजा से होने जा रही है। (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला)
-
इसके चलते कपूर फैमिली और आहूजा फैमिली शादी के जश्न में डूबी हुई है। (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला)
-
सोनम और आनंद की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला)
-
इस बीच सोनम और आनंद को साथ घर से बाहर जाते देखा गया। (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला)
-
सोनम ने इस दौरान साडी़ पहनी हुई थी। (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला)
-
ग्रे कलर की सिल्क साड़ी और प्रिटी पिंक ब्लाउज में सोनम काफी खूबसूरत लग रही हैं। (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला)
-
दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सोनम 8 मई को 7 फेरे लेंगीं। (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला)
