-
सोनम कपूर की जिंदगी का आज सबसे बड़ा दिन है। सोनम कपूर की 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी होने जा रही है। इसी के साथ ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभी कुछ देर पहले सोनम के होने वाले पति आनंद बारात लेकर पहुंचे। इस दौरान आनंद गोल्डन व्हाइटिश शेरवानी में लाल माला के साथ शादी के मंडप पर पहुंचे। वहीं सोनम भी दुल्हन बने हुए लाल जोड़े में सबके सामने आ चुकी हैं। जी हां, दुल्हन बनीं सोनम कपूर दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके चलते सोशल मीडिया पर सोनम की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह दुल्हन का लाल जोड़ा पहने पोज देती दिख रही हैं। सोनम ने इस दौरान हेवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई है। सोनम के लहंगे का कलर आनंद की मोतियों की माला से मिल रहा है। आनंद और सोनम का जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं इस बीज सोनम की शादी में करीना कपूर खान बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ शादी के वेन्यू पर पहुंचीं हैं। देखें सोनम की दुल्हन बनीं तस्वीरें, इसके अलावा सोनम की शादी में किस-किस ने की शिरकत, तस्वीरों के माध्यम से देखें(सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं) :-
-
सोनम कपूर अपनी शादी के दिन लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम ने अपने लाल जोड़े के साथ हेवी ज्वैलरी भी पहनी हुई है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम की शादी में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ आईं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम के होने वाले पति दूल्हे राजा आनंद (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
आनंद ने अपनी शादी में गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी हुई है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम की शादी में करीना और उनके परिवार के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम के ताया जी यानी बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ दिखाई दिए। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
करीना ने सोनम की शादी में हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)े
-
करिश्मा ने सोनम की शादी में कलरफुल लहंगा पहना हुआ है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर ने भी बड़ी बहन सोनम की शादी में गुलाबी रंग का लहंगा और आसमानी रंग का दुपट्टा पहना हुआ है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
दूल्हे की गैंग (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
शादी का वेन्यू(फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम की सहेली स्वरा (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम की सखी जैकलीन फर्नांडीस (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम के कजिन अर्जुन कपूर (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
