-
सोनम कपूर की 6 मई को मेहंदी थी। वहीं अब सोनम के हाथ ही मेहंदी का रंग खिल गया है। इसी के चलते आज यानी 7 मई को सोनम की संगीत सेरमनी है। कपूर और आहूजा फैमिली ने मिल कर संगीत सेरमनी के लिए ड्रेस कोड व्हाइट और क्रीम रखा है। इस वजह से सोनम के कजिन से लेकर उनके बॉलीवुड फ्रेन्ड्स तक सब क्रीम कलर के रॉयल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस बीच दुल्हन सोनम कपूर का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। सोनम ने अपनी संगीत सेरमनी में गोल्डन क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ है। सोनम इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनम के अलावा जैकलीन फर्नांडीस और सोनम के बाकी कजन्स भी सेरमनी वेन्यू में पहुंच गए हैं। जैकलीन ने भी व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। वहीं जाह्नवी कपूर ने भी क्रीम कलर का लहंगा पहना है साथ ही छोटी बहन खुशी कपूर ने भी क्रीम लहंगा पहना है, जिसमें दोनों बहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनिल कपूर भी क्रीम कुर्ते में नजर आ रहे हैं, तस्वीरों में देखिए सोनम कपूर की संगीत सेरमनी में किसने क्या पहना है और कौन कैसा लग रहा है (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम):-
-
सोनम की संगीत सेरमनी में पिता अनिल कपूर ने क्रीम बूटियों वाला कुर्ता पहना है। (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
फंक्शन में मेहमानों के स्वागत के लिए खड़े अनिल कपूर (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
सोनम कपूर की कजिन्स खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
श्रीदेवी की बेटियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर(फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
सोनम की बी-टाउन फ्रेंड जैकलीन फर्नांडीस (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
दुल्हन सोनम कपूर इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
सोनम ने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है। (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
सोनम कपूर संगीत सेरमनी के लिए रेडी (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
अनिल कपूर की बेटी सोनम (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
सोनम की कजिन जाह्नवी कपूर (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
जाह्नवी कपूर (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
संजय कपूर की बेटी और सोनम की कजिन शनाया कपूर (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
अपने होने वाले पति के साथ सोनम कपूर (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
-
सोनम और आनंद आहूजा (फोटोसोर्स : इंस्टाग्राम)
