-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी करने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ मुंबई स्थित अपने आवास पर अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
-
वहीं जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद एक्ट्रेस का पहले रैंप वॉक की फोटोज सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
-
सोनाक्षी ने अपनी अदाओं से रैंप पर आग लगा दी। वह बिंदास अंदाज में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। रैंप पर वह पहले से भी कई ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आईं।
-
दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी ने इंडिया कॉउचर वीक में डिजाइनर डॉली जे के कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर के रूप में उन्होंने रैंप पर शानदार वापसी की।
-
इस कैटवॉक के दौरान सोनाक्षी सीक्विन थाई-हाई स्लिट गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस बॉडीफिट गाउन में वह बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस लग रही थीं।
-
अपने लाइट पिंक गाउन को एक्ट्रेस ने केप और हील्स के साथ स्टाइल किया हुआ था। वही खुले लहराते कर्ली बालों में उनका अंदाज काफी निराला लग रहा था।
-
सोनाक्षी ने इस इवेंट में मौजूद लोगों का ध्यान तब अपनी ओर ज्यादा खींचा जब उन्होंने द कार्डिगन्स के गाने ‘लवफूल’ पर डांस किया। एक्ट्रेस के ये अंदाज उनके फैन्स को काफी अलग और अनोखा लगा है।
(Photos Source: @aslisona/instagram)
(यह भी पढ़ें: इस जानवर को दिया गया प्रियंका चोपड़ा का नाम, देसी गर्ल ने कुछ ऐसे दिया रिएक्शन)
