-
हिंदी सिनेमा में गानों का जादू तो हमेशा से चलता आया है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है जब फिल्में सिर्फ गाने की वजह से चलीं। इसी के साथ ही अब फिल्मों में आइटम नंबर डालने का फैशन भी चल रहा है। हर फिल्म में कोई न कोई जबरदस्त डांस आइटम रखा जाता है। फिल्म चले न चले लोगों की जुबान पर गानें चढ़ जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन गानों में ठुमके लगाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कितनी फीस मिलती है। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म बॉस में सॉन्ग 'पार्टी ऑल नाइट' के लिए जानते हैं कितनी रकम ली थी? जिन कलाकारों को पूरी फिल्म करने के 5 करोड़ रुपए मिलते थे वहीं एक आइटम सॉन्ग करने के लिए एक्ट्रेसेस 5 करोड़ रुपए ले रही हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ जबरदस्त आइटम नंबर के बारे में, जिस पर डांस करने के लिए एक्ट्रेसेस ने अच्छी खासी फीस वसूली:-
-
'अनारकली डिस्को चली' यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया था। इस गाने में अनारकली बनने के लिए मलाइका अरोड़ा को एक करोड़ रुपए मिले थे।
-
'बेबी डॉल में सोने दी' में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में डांस करने के लिए सनी को करीब 3 करोड़ रुपए दिए गए थे।
-
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'बॉस' के सॉन्ग 'पार्टी ऑल नाइट' में परफॉर्मेंस देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को 6 करोड़ रुपए मिले थे।
-
प्रभुदेवा की फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस ने 'जादू की झप्पी' गाने में गांव की गोरी बन कर लटके झटके दिखाए थे। वहीं इस गाने में डांस करने के लिए जैकलीन ने 40 लाख रुपए चार्ज किए थे।
-
मल्लिका शेहरावत ने आइटम सॉन्ग 'जलेबी बाई' में जबरदस्त डांस किया था। इस गाने पर परफॉर्म करने के लिए मलाइका ने 1 करोड़ रूपए चार्ज किए थे।
-
फिल्म ओमकारा में बिपाशा बसु ने गाना 'बीड़ी जलइले' में जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं इस गाने के लिए बंगाली ब्यूटी ने 1 करोड़ रुपए लिए थे।
-
फिल्म गब्बर में चित्रांगदा ने आइटम सॉन्ग किया था। 'आओ राजा' गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ। इस गाने के लिए एक्ट्रेस को 80 लाख रुपए दिए गए थे।
-
नरगिस फाखरी ने शाहिद कपूर के साथ एक आइटम नंबर पर परफॉर्म किया था- 'धतिन नाच'। इस गाने पर डांस करने के लिए नरगिस ने 18 लाख रुपए चार्ज किए थे।
फिल्म 'हिरोइन' में करीना कपूर का एक आइटम नंबर था -'हलकट जवानी'। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करीना ने इस गाने पर डांस करने के लिए 5 करोड़ रुपए लिए थे। -
समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड में कम फिल्में की हैं। उन्होंने अभय देओल की फिल्म में कुंडा खोल गाने पर परफॉर्म किया था जिसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपए चार्ज किए थे।