-
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की थी। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में पहले काम नहीं किया था। सोनाक्षी सिन्हा पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर रह चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2005 में आई 'मेरा दिल लेके देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर किया था। सोनाक्षी सिन्हा कभी-कभी अपने माता-पिता (शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा) के कपड़े भी डिजाइन करती हैं। सोनाक्षी ने ग्लैमर की दुनिया में सबसे पहले एक मॉडल के तौर पर कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने मॉडलिंग के कई असाइंमेंट्स किए और रैंप वॉक की। आपको बता दें, सोनाक्षी बेहद टैलेंटे एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन पेंटर भी हैं। सोनाक्षी पेंटिंग भी करती हैं। फिल्म लुटेरा में भी वह पेंटिंग करती नजर आई थीं। देखें सोनाक्षी की ये ग्लैमरस तस्वीरें:-(सभी तस्वीरें सोनाक्षी के इंस्टाग्राम से ली गई हैं)
-
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में अब तक एक से एक हिट दीं। सोनाक्षी की पहली फिल्म ही सुपरहिट हुई थी- दबंग।
-
फिल्म लुटेरा में भी सोनाक्षी को काफी पसंद किया गया था।
-
सोनाक्षी सिन्हा पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं।
-
सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार में हुआ था। पटना में जन्मी सोनाक्षी बेहद अच्छी पेंटर हैं।
-
सोनाक्षी का 'गोविंदा डांस' भी उनके फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है।
