-
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो शाही राजघरानों की राजकुमारियां हैं। इसके साथ ही इन एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में भी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो रियल लाइफ में भी प्रिंसेज़ हैं।
-
Manisha Koirala
मनीषा कोईराला नेपाल के राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादाजी और दादाजी के दोनों भाई नेपाल के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वहीं उनके पिता भी पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। (Source: @m_koirala/instagram) -
Aditi Rao Hydari
अदिति राव हैदरी दो शाही परिवारों की वंशज हैं।
वे दो राजघरानों से संबंध रखती है. उनके नाना तेलंगाना के वानापार्थी राज्य के नेता थे, जबकि उनके दादा मोहम्मद सहेल अकबर हैदरी थे, जो ब्रिटिश शासन में आसाम के गवर्नर थे। (Source: @aditiraohydari/instagram) -
Sonal Chauhan
सोनल चौहान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी रॉयल राजपूत फैमिली से संबंध रखती हैं। पारंपरिक राजपूताना शाही परिवार से संबंध रखने के बावजूद सोनल ने बॉलीवुड में करियर बनाने का निर्णय किया। (Source: @sonalchauhan/instagram) -
Bhagyashree
भाग्यश्री का महाराष्ट्र सांगली के पटवर्धन रॉयल फैमिली से हैं। वो राजा विजय माधवराव परवर्धन की बेटी हैं। भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। (Source: @bhagyashree.online/instagram) -
Sagarika Ghatge
फिल्म चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे कोल्हापुर के शाही घराने कागल से ताल्लुक रखती हैं। सागरिका बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं। (Source: @sagarikaghatge/instagram) -
Sonal Chauhan
सोनल चौहान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी रॉयल राजपूत फैमिली से संबंध रखती हैं। पारंपरिक राजपूताना शाही परिवार से संबंध रखने के बावजूद सोनल ने बॉलीवुड में करियर बनाने का निर्णय किया। (Source: @sonalchauhan/instagram) -
Mohena Kumari Singh
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकीं मोहिना कुमारी रीवा के शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। मोहिना कुमारी सिंह रियल लाइफ में एक राजकुमारी थीं और अब महारानी बन गई हैं। वह मध्यप्रदेश की रीवा की रहने वाली हैं। वह महाराज पुष्पराज सिंह जुदेव की बेटी हैं। (Source: @mohenakumari/instagram)
(यह भी पढ़ें: बचपन की कड़वी यादों को महेश भट्ट ने किया शेयर, धर्म छिपाने के लिए मां को करना पड़ता था ये काम)
