-
बिग बॉस शो से चर्चा में आईं सोफिया हयात ने कुछ वक्त पहले अपने नाम के साथ 'मदर' लगा लिया था। इसी के साथ ही उन्होंने कहा था कि वह अब एक नन बन गई हैं। लेकिन बाद में सोफिया ने अपनी नॉर्मल लाइफ में वापसी कर ली थी। अब सोफिया एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सोफिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके चलते वह अपनी लेटेस्ट फोटोस और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार सोफिया ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। अपने इंस्टाग्राम पर सोफिया ने एक तस्वीर शेयर की। अपने पोस्ट में उन्होंने एक स्क्रीन शॉर्ट अपलोड किया। इस स्क्रीन शॉर्ट में @abhisheksinghbisht8 नाम के एक यूजर ने सोफिया को 20 लाख का ऑफर दिया था। इस ऑफर के जवाब में सोफिया ने भी उस यूजर को रिप्लाई किया। वहीं उस चैट का स्क्रीन शॉर्ट लेकर सोफिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। यूजर ने सोफिया के लिए लिखा, '20 लाख एक रात के लिए'। वहीं सोफिया ने भी इसका करारा जवाब दिया। '20 लाख तो क्या 20 करोड़ भी मुझे नहीं खरीद सकते। अपनी मां से पूछो क्या उसे खरीद सकते हैं ये पैसे?' ये पोस्ट शेयर करने के बाद सोफिया के कई फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ गए। सोफिया के पोस्ट में कई यूजर्स ने लिखा कि वह उनके इस एक्शन और जवाब देने के अंदाज से खुश हैं। यूजर्स ने कहा ऐसे लोगों को ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए। (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं।)
-
ये पोस्ट शेयर करने के बाद सोफिया के कई फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ गए।
-
सोफिया के पोस्ट में कई यूजर्स ने लिखा कि वह उनके इस एक्शन और जवाब देने के अंदाज से खुश हैं।
-
यूजर्स ने कहा ऐसे लोगों को ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए।
-
एक यूजर ने लिखा, 'किसी के चेहरे से नकाब हटाने का ये सबसे अच्छा प्लैटफॉर्म है।'
-
वहीं कुछ लोगों ने इस पर सोफिया की टांग भी खींची।
-
एक यूजर ने लिखा, 'ये पैसे बरबाद करने के बजाय जरूरत मंद को दे देते तो..'।
तो कुछ यूजर्स ने सोफिया को सलाह भी दी कि इस तरह के बेवकूफ लोगों को रिप्लाई ही न कीजिए। -
सोफिया हयात सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी कोई न कोई तस्वीर शेयर करती हैं।
-
जिससे वह अपने फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं।
