-
अपनी गायिकी से लाखों लड़कियों का दिल चुराने वाले सिंगर अंकित तिवारी ने सगाई कर ली है। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला के साथ 23 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगे। सगाई की फोटो खुद अंकित ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर शेयर करते हुए पल्लवी के लिए कैप्शन लिखा, "मैं पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ रहूंगा, तुम्हें प्यार करूंगा और सम्मान करूंगा। फाइनली इंगेज्ड।" फोटो में अंकित व्हाइट एंड ब्लैक कलर के सूट में तो वहीं अंकित की मंगेतर पल्लवी रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अंकित के लिए लड़की उनकी दादी ने खोजी है। अंकित को फिल्म 'आशिकी-2' के गाने 'सुन रहा है न तू' के बाद पहचान मिली। इंस्टाग्राम पर अंकित के 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
सगाई के बाद अब मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्में पूरी की जाएंगी। अंकित की शादी 23 फरवरी को कानुपर में होगी।
-
अंकित की सगाई की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो में अंकित 'बचना ए हसीनों' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
-
सगाई के मौके पर अंकित की मंगेतर पल्लवी ने 'ये गलियां ये चौबारा' गाने पर डांस किया।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकित की दादी पिछले साल अक्टूबर में कानपुर से दिल्ली जा रही थीं। ट्रेन में उनकी मुलाकात पल्लवी से हुई थी।
-
पेशे से इंजीनियर पल्लवी पिछले 10 सालों से बेंगलुरु में रह रही हैं। कहा जा रहा है कि शादी के बाद वह भी मुंबई आ जाएंगी।
-
अंकित तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।