-  

रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा के कलाकार ढाई दशक बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लॉकडाउन के दौरान लोग इन दिनों दूरदर्शन पर श्रीकृष्णा सीरियल को देखकर न सिर्फ अपने घरों में मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि ज्ञानवर्धक बातें भी सीख रहे हैं। श्रीकृष्णा शो में हर कलाकार ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया है। बहरहाल, यहां हम श्रीकृष्णा की बहन सुभद्रा की भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं।
 -  
बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रीकृष्णा में भगवान की बहन सुभद्रा का किरदार हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी सोनिया कपूर ने निभाया था।
 -  
शो में सोनिया एक तेजस्वी धनुरधारी के रूप में वाण चलातीं हुईं नजर आती हैं। वह इस शो के लगभग 3 एपीसोड में दिखाई देती हैं। सोनिया कपूर ने इस शो में अपनी छोटी सी भूमिका के जरिए दर्शकों का मन मोहा है।
 -  
कृष्णा के अलावा सोनिया ने 'किट्टी पार्टी', 'पिया का घर', 'कुसुम', 'कभी हां कभी ना', 'सती … द पावर ऑफ ट्रुथ', 'रीमिक्स', 'बाबुल की प्रार्थना' 'यस बॉस', 'लव यू जिंदगी', 'जय गणेश’ 'जय हनुमान' जैसे धारावाहिकों में काम कर अपनी अहम पहचान बनाई है।
 -  
सोनिया ने 'फरेब', 'सट्टा', 'कार्बन' और 'ऑफिसर' जैसी फिल्मों में भी अपनी अपीरियंस दी है।
 -  
फिलहाल वह इंडस्ट्री से दूर हैं और अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। शादी से पहले हिमेश और सोनिया ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
 -  
हिमेश और सोनिया की शादी एक निजी समारोह में हुई थी। सोनिया हिमेश की दूसरी पत्नी हैं। उनके पहले हिमेश ने पहली पत्नी कोमल से शादी के 22 साल बाद 2017 में तलाक ले लिया था।