-

रामानंद सागर के धारावाहिक श्रीकृष्णा देखने वालों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। कृष्णा के पुनः प्रसारण के साथ ही दूरदर्शन की टीआरपी में भी इजाफा हो रहा है। शो नंबर वन पर है। इस शो को तमाम लोग Youtube पर भी देख रहे हैं। शो से जुड़े कई अहम किरदारों के बारे में हम आपको पहले भी बता चुके हैं और आगे दूसरे भी कलाकारों से भी आपका परिचय कराएंगे। बहरहाल, आज हम आपको श्रीकृष्णा में कान्हा की मुंह बोली बहन द्रौपदी की भमिका निभाने वाली कलाकार से रूबरू कराएंगे। शो में द्रौपदी की भूमिका अभिनेत्री फाल्गुनी पारिख ने की थी। जानिए कौन हैं फाल्गुनी और अब कहां है बिजी।
-
छोटे पर्दे पर फाल्गुनी ने अपने करिअर की शुरुआत रामानंद सागर के शो श्रीकष्णा से की थी। दिलचस्प ये है कि इस रोल को लेकर न तो फाल्गुनी ने किसी से संपर्क साधा और न ही उनका कोई जानने वाला इंडस्ट्री में थी।
सीरियल की दुनिया में आने से पहले फाल्गुनी दूरदर्शन पर पत्रकारिता और एंकरिंग करती थीं। एक बार DD1 के एक प्रोग्राम की एंकरिंग कर रही थीं। इस कार्यक्रम में बीआर चोपड़ा और रामानंद सागर जैसी कई बड़ी हस्तियां आई थीं। तभी रामानंद सागर ने उनसे स्वंय संपर्क साधा और कहा मेरे शो में द्रौपदी का किरदार करोगी। -
फाल्गुनी ने रामानंद सागर की बात खुशी जताई और द्रौपदी का रोल प्ले करने के लिए हां कह दिया। श्रीकृष्णा में जब फाल्गुनी पांचाल नरेश की पुत्री और पांडवों की पत्नी के गेटअप में दिखीं तो सेट पर हर कोई उन्हें देखकर रह गया था।
-
इस दौर में फाल्गुनी के चेहरे की चमक ही थी जिन्हें शो में इतना बड़ा और अहम रोल मिला। उन्होंने द्रौपदी वस्त्ररहरण के सीन में हर किसी को अपने अभिनय से इंप्रेस किया है।
-
फाल्गुनी गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सरकारी नौकरी करते थे इसलिए फाल्गुनी की पढ़ाई अलग-अलग जगह हुई है। पहले वह कोलकाता में रहीं और उसके बाद गुहावटी में उन्होंने डॉक्टर की डिग्री हासिल की।
-
फाल्गुनी का अभिनय के क्षेत्र में आने का सपना नहीं था। लेकिन जब उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हुआ तो उन्हें पर्दे पर काम मिलना शुरू हुआ। श्रीकृष्णा के अलावा उन्होंने तमाम टीवी शोज किए हैं।
-
27 साल बाद फाल्गुनी को अब आप पहचान भी न पाएं ये वही द्रौपदी हैं जिन्हें आपने श्रीकृष्णा में देखा था।
-
जय हनुमान में फाल्गुनी ने बजरंगबली की मां अंजनी का किरदार निभाया है। वह देश में निकला चांद में कई कैमियो कैरेक्टर में नजर आईं।
-
वर्तमान में भी फाल्गुनी अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रामानंद के बाद वह बीआर चोपड़ा के धाराहवाहिक कानून में भी मिसेज सक्सेना का रोल निभा चुकी हैं। जीवी टीवी के शो संस्कार लक्ष्मी में शोभना बन नजर आईं। फिलहाल वह सीरियल में राजपूतानी का किरदार निभा रही हैं।
27 साल बाद फाल्गुनी को अब आप पहचान भी न पाएं ये वही द्रौपदी हैं जिन्हें आपने श्रीकृष्णा में देखा था।