दूरदर्शन पर आ रहा रामानंद सागर का धारावाहिक श्रीकृष्णा इन दिनों टीआरपी में नंबर वन पर है। शो में दर्शक कृष्णा लीला का तो आनंद ले ही रहे हैं साथ ही तमाम ज्ञान की बातें भी सीख रहे हैं। शो के पुनः प्रसारण के साथ ही श्रीकृष्णा के कलाकार भी चर्चा में शुमार हो रहे हैं। आज हम आपका इस शो का हिस्सा रही एक और कलाकार से परिचय करा रहे हैं। दरअसल, आज हम आपको श्रीकृष्णा में कुंती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री से रूबरू करा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। इस शो में कुंती का रोल लता हया नाम की आर्टिस्ट ने प्ले किया था। जानिए कौन हैं लता हया? अब कहां है और क्या करती हैं। -
लता हया जयपुर की मारवाड़ी ब्राह्मण फैमिली से ताल्लुक रखती हैं लेकिन रहती मुंबई में हैं।
-
श्रीकृष्णा में लता ने श्रीकृष्ण की बुआ यानी पाचों पांडव की मां की भूमिका निभाई थी।
-
उस दौर में लता पांच पंडवों की मां कुंती की भूमिका के लिए काफी कम उम्र की थीं फिर भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया।
-
कुंती के सिंपल गेटअप में भी लता काफी अट्रैक्टिव दिखती थीं। इस शो के बाद रामानंद सागर ने उन्हें अलिफ लैला में भी काम करने का ऑफर दिया।
-
श्रीकृष्णा और अलिफ लैला के अलावा लता ने जय संतोषी मा, कश्मकश अधिकार जैसे कई शोज में काम किया है। उन्होंने DD India के सो KASAK में भी अहम भूमिका की थी। साल 2009 में लता कलर्स पर आने वाले सीरियल मेरे घर आई एक नन्हीं परी में भी नजर आई थीं।
लता हिंदी के अलावा एक उर्दू सीरियल सवेरा में भी नजर आ चुकी हैं। चूंकि हया एक कवियत्री हैं इसलिए वे इंस्टाग्राम पर भी अपनी पोस्ट के कैप्शव में एक पोयम लिखती हैं। -
Youtube पर लता का अपना चैनल भी है। उनका नाम उर्दू पोएट्री के लिए जाना जाता है। उनकी एक किताब Haya भी पब्लिश हो चुकी है। जो हिंदी और उर्दू दोनों में उपलब्ध है।
-
अब लता ने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ समाज सेवा का रास्ता अपना लिया है।
-
इसके अलावा वह कई कवि सम्मेलन में भी शिरकत करने जाती हैं।
लता का समाज में काफी सम्मान है।