-
रामानंद सागर के माइथोलॉजिकल सीरियल 'श्रीकृष्णा' में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के बारे में तो आप जान ही गए हैं इसीलिए आज हम आपका परिचय इस शो की राधा से कराते हैं। शो में वयस्क राधा का किरदार रेशमा मोदी ने निभाया था। रेशमा इस शो में शुरू से लेकर अंत तक श्रीहरि विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी के रोल में भी नजर आईं। बहरहाल, हम यहां आपको श्रीकृष्णा में बचपन की राधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। दर्शकों के मन में कई बार यह लालसा उठती है कि वह मनमोहिनी छवि वाली राधा अब कहां हैं और क्या करती हैं। चलिए डालते हैं राधा के अब तक के सफर पर एक नजर। (All Photos- Facebook)
-
श्रीकृष्णा में यंग राधा का किरदार एक्ट्रेस श्वेता रस्तोगी ने किया था।
-
इस शो में उन्होंने कृष्ण बने स्वप्निल जोशी के साथ राधा के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी थी।
-
शो में बाल लीला के बाद श्रीकृष्ण की प्रेम लीला इन्हीं राधा के साथ रचाई गई थी।
-
श्वेता ने कई सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। लेकिन 1993 में आए रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा से उन्हें पहचान मिली। यह शो उनके लिए लकी साबित हुआ और इसके बाद वह कई धार्मिक आख्यानों पर आधारित सीरियल्स में नजर आईं।
-
श्वेता ने कृष्णा के बाद माइथोलॉजिकल सीरियल 'जय हनुमान' में भी अभिनय किया। वह इस शो में श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा के किरदार में थीं।
-
सिया के राम में भी श्वेता अभनिय कर चुकी हैं।

श्वेता जब 4 साल की थीं तब उन्होंने सिनेमा में एंट्री की थी। 1988 में आई बॉलीवुड फिल्म 'खून भरी मांग' में श्वेता बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 1989 में रिलीज हुई फिल्म परिंदा और 90 के दशक में वह 'किशन कन्हैया' में भी पर्दे पर दिखीं। -
श्वेता ने 'वो रहने वाली महलों की', 'थोड़ी सी जमीं थोड़ा सा आसमान', 'स्त्री तेरी कहानी', 'भाभी भैया और ब्रदर' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है।

सीरियल के अलावा श्वेता ने तमिल फिल्म Veluchami में भी अभिनय किया है। वह इस फिल्म में श्रुति के किरदार में नजर आई थीं। -
श्वेता का जन्म मेरठ में हुआ था और वहीं से उनकी शुरुआत पढ़ाई हुई।
-
फिलहाल वह मुंबई में अपने पति के साथ रहती हैं।