-
रामानंद सागर के धारावाहिक श्रीकृष्णा में वयस्क कान्हा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सर्वदमन डी. बनर्जी इन दिनों अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। आए दिन ही वे सोशल मीडिया पर शो से संबंधित तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और लोगों से श्रीकृष्णा देखने को कहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र को लेकर एक पोस्ट की थी और अब उन्होंने कृष्ण अवतार में कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
-
बता दें कि सर्वदमन ने सालों से इंडस्ट्री से दूरियां बनाई हैं। हालांकि शो के पुनः प्रसारण से वह अपने ही रूप को देख मंत्रमुग्ध होते हैं।
-
पर्दे पर सर्वदमन के श्रीकृष्ण वाले लुक को देख फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। कमेंट में कई लोग लिख रहे हैं सर आपकी एक्टिंग का कोई जवाब ही नहीं।
chiranjivwadhwa ने लिखा जब भी मैं भगवान की तस्वीर देखता हूं तो आप याद आते हैं। -
टीवी पर तो लोगों ने उन्हें भगवान के रूप में देखा लेकिन अपनी निजी जिंदगी में भी वह एक नेक इंसान हैं।
उन्होंने उत्तराखंड के गरीबों के लिए कई सराहनीय काम किए हैं। -
सर्वदमन डी. अब गंगा किनारे मेडिटेशन में लीन रहते हैं। वह दूसरों को भी योगाभ्यास और मेडिटेशन की शिक्षा देते हैं। वह एक पर्यावरण प्रेमी भी हैं। उन्होंने ऋषिकेश में अपना एक विशाल एक योगाश्रम बनवाया है।
-
टेबलेट पर श्रीकृष्णा देखते सर्वदमन डी।